रिटायरमेंट के बाद प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी सरकारी जैसी पेंशन! EPFO की इस योजना को समझें

नई दिल्ली  प्राइवेट कर्मचारियों को अब सरकारी नौकरी जैसी पेंशन मिलेगी? अब आपके मन में सवाल उठेगा कि लेकिन कैसे। तो जवाब है कि EPFO की SWP के जरिए। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने अपनी 240वीं बैठक में सेवानिवृत्त सदस्यों के लिए एक व्यवस्थित निकासी योजना (SWP) को…

रिटायरमेंट के बाद प्राइवेट कर्मचारियों को मिलेगी सरकारी जैसी पेंशन! EPFO की इस योजना को समझें

नई दिल्ली
 प्राइवेट कर्मचारियों को अब सरकारी नौकरी जैसी पेंशन मिलेगी? अब आपके मन में सवाल उठेगा कि लेकिन कैसे। तो जवाब है कि EPFO की SWP के जरिए। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने अपनी 240वीं बैठक में सेवानिवृत्त सदस्यों के लिए एक व्यवस्थित निकासी योजना (SWP) को मंजूरी दे दी। सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान लेने के बजाय, पात्र सदस्य समय-समय पर किस्तें प्राप्त कर सकते हैं, जबकि शेष ईपीएफ शेष निवेशित रहता है और ब्याज अर्जित करता है।

आइए इस व्यवस्था को विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं। और जानते हैं कि आखिर कैसे आप अपनी प्राइवेट नौकरी से रिटायरमेंट के बाद सरकारी पेंशन जैसी सुविधा पा सकते हैं।

SWP के जरिए कैसे मिलेगी सरकारी पेंशन जैसी सुविधा?
EPFO में ईपीएफ के लिए SWP व्यवस्था को मंजूरी देना एक बड़ा कदम है।इस सुधार के तहत, रिटायर होने वाले सदस्य अपनी जमा प्रोविडेंट फंड की राशि को अपनी पसंद के अनुसार नियमित अंतराल पर जैसे कि मासिक, त्रैमासिक या छमाही निकाल सकेंगे। इससे सदस्यों को समय-समय पर मिलने वाली आय का एक व्यवस्थित स्रोत मिलेगा, जबकि बची हुई राशि पर रिटर्न मिलना जारी रहेगा।

इससे उनकी रिटायरमेंट के बाद की आय बढ़ेगी और उन्हें मिलने वाली पेंशन में भी मदद मिलेगी। यह सुविधा पूरी तरह से स्वैच्छिक होगी। सदस्यों पर पैसे निकालने का कोई दबाव नहीं होगा। यह विकल्प पात्र परिवार के सदस्यों या लाभार्थियों को भी दिया जा सकता है, जिससे परिवार को अधिक लचीलापन और वित्तीय सुरक्षा मिल सके।

इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद एक स्थिर आय सुनिश्चित करना, दोबारा निवेश करने के जोखिम को कम करना, फंड को लंबे समय तक टिकाऊ बनाना और गिग व प्लेटफॉर्म वर्करों तक सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाना है।

मान लीजिए की आप 58 साल की उम्र में रिटायर हो गए और आपके EPF खाते में 1 करोड़ रुपये एकत्र हो चुके हैं, तो इन पैसों को आप एक साथ ना निकालकर हर महीने निकाल सकते हैं।

अगर आप हर महीने 30 हजार रुपये निकालेंगे और साथ में आपको EPS के तहत पेंशन भी मिलेगी, तो कुल रकम सरकारी पेंशन जैसी हो जाएगी। जैसे किसी सरकारी सी क्लास के सरकारी कर्मचारी को 30 से 40 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलती है, ठीक उसी प्रकार आप SWP के जरिए EPF से पैसा निकाल सकते हैं और यह मान सकते हैं कि यह एक तरह से पेंशन है। हालांकि, ईपीएस के तहत आपको जो पेंशन मिलता है वो बहुत ही कम होती है। लेकिन ईपीएफ के तहत हर महीने एक फिक्स रकम निकाल सकते हैं।

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports