,

‘लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौन सा घोटाला करेंगे?’ मंत्री राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

‘अखिलेश यादव रोज रास्ता भटकते हैं, वो कैसे रूठे हुए लोगों को मनाएंगे’, राजभर ने सपा प्रमुख पर कसा तंज मुलायम सिंह के दिखाए गए रास्ते पर चलते तो अखिलेश की इतनी दुर्गति न होती: राजभर   लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव…

‘लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौन सा घोटाला करेंगे?’ मंत्री राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

‘अखिलेश यादव रोज रास्ता भटकते हैं, वो कैसे रूठे हुए लोगों को मनाएंगे’, राजभर ने सपा प्रमुख पर कसा तंज

मुलायम सिंह के दिखाए गए रास्ते पर चलते तो अखिलेश की इतनी दुर्गति न होती: राजभर  

लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश द्वारा मुलायम सिंह यादव के दिखाए गए रास्ते पर चलने वाले बयान पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख किसी के दिखाए रास्ते पर नहीं चलेंगे। यदि वो एक रास्ते पर चलते तो उनका कल्याण भी होता।

‘अखिलेश की कथनी-करनी में अंतर’

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव जब 5 साल सत्ता में थे तो लैपटॉप घोटाला कर अपनी तिजोरी भरी। अब सपा प्रमुख फिर से सत्ता में आने की बात कह रहे हैं तो उन्हें यह खुलासा करना चाहिए कि इस बार कौन सा घोटाला करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश ने लाखों पात्र लोगों को लैपटॉप नहीं बांटे। वो सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं। सपा प्रमुख की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है।

‘अखिलेश यादव हर रोज रास्ता भटकते हैं’

राजभर ने अखिलेश यादव के रूठों को मनाने वाले दावे को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश कभी किसी को नहीं मना सकते। अपने अहंकार में चूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव रोज रास्ता भटकते हैं, वो कैसे रूठे हुए लोगों को मनाएंगे। सपा प्रमुख को उन लोगों का नाम बताना चाहिए जो उनसे नाराज हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports