,

बांधवगढ़ के बाघों को भा रहे शहडोल के जंगल, हाथियों समेत कई वन्य जीवों की भी बढ़ी मौजूदगी

शहडोल  शहडोल के उत्तर वन मंडल में इन दिनों टाइगर समेत कई वाइल्ड लाइफ एनिमल्स का मूवमेंट देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ सालों से बाघों को ये इलाका इतना भा गया है कि करीब 30-35 बाघों ने यहीं अपने डेरा डाल लिया है और वापस लौटने तैयार नहीं हैं. केवल बाघ ही नहीं,…

बांधवगढ़ के बाघों को भा रहे शहडोल के जंगल, हाथियों समेत कई वन्य जीवों की भी बढ़ी मौजूदगी

शहडोल 
शहडोल के उत्तर वन मंडल में इन दिनों टाइगर समेत कई वाइल्ड लाइफ एनिमल्स का मूवमेंट देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ सालों से बाघों को ये इलाका इतना भा गया है कि करीब 30-35 बाघों ने यहीं अपने डेरा डाल लिया है और वापस लौटने तैयार नहीं हैं. केवल बाघ ही नहीं, यहां बांधवगढ़ के दर्जनों हाथियों का झुंड भी अपने बसेरा बना चुका है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर शहडोल के जंगलों में ऐसा क्या है जो टाइगर समेत कई वन्य प्राणियों का ये गढ़ बनता जा रहा है? आइए जानते हैं। 

शहडोल के जंगलों में 30-35 बाघों का मूवमेंट

उत्तर वन मंडल की डीएफओ तरुणा वर्मा बताती हैं, '' उत्तर वन मंडल में 98 बीट हैं, जिसमें अलग-अलग वन्य प्राणियों का मूवमेंट देखने मिलता है. खास बात ये है कि 50% से ज्यादा एरिया में यहां बाघों का मूवमेंट है, जहां तक बाघों की संख्या की बात है तो 30 से 35 बाघ ऐसे हैं, जो मोस्टली इसी क्षेत्र में निवास करते हैं. इनका मूवमेंट इधर-उधर नहीं है, मतलब इन्होंने यहां अपनी-अपनी टेरिटरी बना रखी है, और इन बाघों की निगरानी भी वन विभाग के कर्मचारी लगातार कर रहे हैं. इतना ही नहीं कई बाघ तो ऐसे भी हैं कि जिनका मूवमेंट यहां के जंगलों में लगातार बना ही रहता है, मलतब एक जंगल से दूसरे जंगल आना-जाना लगा ही रहता है। 

बाघों के साथ हाथियों और कई वन्य प्राणियों का ठिकाना
शहडोल जिले के उत्तर वन मंडल में टाइगर्स समेत अन्य वन्य प्राणियों के मूवमेंट का सबसे बड़ा कारण यहां के समृद्ध जंगल हैं. यहां टाइगर्स और हाथियों के लिए काफी अनुकूल माहौल है. उत्तर वन मंडल में एक साथ 62 हाथियों का मूवमेंट भी रिकॉर्ड किया जा चुका है. इनमें से 25 हाथियों का दल तो मुख्य रूप से पश्चिम ब्यौहारी, गोदवाल, और पूर्व ब्यौहारी वाले क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है. ब्यौहारी के बाणसागर के बैक वाटर वाले एरिया में हाथियों ने अपना स्थाई ठिकाना भी बना रखा है, क्योंकि यहां पर पानी भी है और बांस का घना जंगल भी। 

इसके अलावा फसलों के समय में ये हाथी एक जंगल से दूसरे जंगलों में घूमते भी रहते हैं. साथ ही बांधवगढ़ की ओर से 38 हाथियों का एक दल और आ गया था, जिसमें मेल, फीमेल बच्चे सभी शामिल थे। 

वन्य जीवों का अनयूजुअल बिहेवियर, अच्छा संकेत?
डीएफओ बताती हैं, '' पहले हाथियों का जब ये दल आता था तो थोड़े दिन हमारे क्षेत्र में रहते थे और लौट जाते थे. लेकिन इस बार उनका बिहेवियर अनयूजुअल देखने को मिला. हमारे क्षेत्र में आगे बढ़े और तकरीबन हमारी सारी रेंज गोदावल, पूर्वी ब्यौहारी, अमझोर, जयसिंहनगर, सभी जगह विचरण किया. उसके बाद दक्षिण वन मंडल के गोहपारू और खन्नौधि रेंज में भी उनका मूवमेंट हुआ. इसके बाद सोन नदी पार करके वो फिर स उमरिया वन मंडल में प्रवेश कर गए। 

वे आगे कहती हैं, '' इससे समझ आ रहा है कि यहां के जंगलों को हाथी भी खूब पसंद कर रहे हैं. जहां तक वन्य प्राणियों की बात करते हैं तो शहडोल जिले के उत्तर वन मंडल में अभी बाघ, हाथी, लेपर्ड, भालू, वाइल्ड डॉग्स सभी तरह के वन्य प्राणी पाए जाते हैं. जाहिर सी बात है कि जब ये वन्य प्राणी पाए जा रहे हैं, तो उनके जो पसंदीदा भोजन हैं, वो भी पर्याप्त मात्रा में यहां के जंगलों में मिल रहा है। 

शहडोल के जंगल क्यों हैं पसंद?
शहडोल जिले के उत्तर वन मंडल की डीएफओ तरूणा वर्मा बताती हैं, '' शहडोल जिले का जो उत्तर वन मंडल वाला एरिया है, ये दो टाइगर रिजर्व के बीच में है. जहां इतना ज्यादा हैबिटेशन नहीं है. तो जो जंगल की क्वालिटी होनी चाहिए, गुणवत्ता होनी चाहिए वो भी बहुत ही अच्छी है. मतलब आप यहां के जंगलों में घूमेंगे तो फर्क नहीं कर पाएंगे कि पार्क का जंगल है कि ये टेरिटोरियल जंगल है. और यही मुख्य वजह है कि यहां पर इतने वन्य प्राणी निवास करते हैं, और लगातार इसे अपना ठिकाना बना रहे हैं। 

बाघ, हाथी का विचरण कितनी बड़ी चुनौती?

सामान्य जंगल में बाघ, हाथी, जैसे बड़े वन्य प्राणियों का मूवमेंट बड़ी चुनौती है, क्योंकि इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी वन विभाग के कर्मचारियों पर है. ऐसे में उत्तर वन मंडल की डीएफओ कहती हैं, '' लोगों के साथ में वन्य प्राणियों को देखना, वो अपने आप में बड़ी बात है, क्योंकि जहां तक हम देख रहे हैं कि वन क्षेत्र कम होता जा रहा है. जितनी ज्यादा जनसंख्या बढ़ रही है, लोग वनों के पास पहुंच रहे हैं. तो निश्चित तौर पर हम वनों में या वन्य प्राणियों के रहवास में एंटर करते जा रहे हैं। 

वे आगे कहती हैं, '' इस क्षेत्र में जो जनसंख्या है, वो मुख्यतः वनों पर निर्भर है. उनका जंगलों में जाना, उनका जानवरों के साथ कनफ्लिक्ट होना लाजमी है. यही एक बड़ा चैलेंज क्रिएट करती है. बाकी जो जानवर हैं उनसे तो लोग अभ्यस्त हैं, लेकिन हाथी 2018 से ही इस क्षेत्र में आना शुरू हुए हैं, तो मैं तो यही कहूंगी कि पिछली दो जनरेशन हैं उन्होंने हाथी का बिहेवियर जाना नहीं है.हाथी से कैसे रिएक्ट करना चाहिए, क्या सावधानियां बरतना चाहिए, अभी इसमें धीरे-धीरे लोगों में अवेयरनेस बढ़ रही है। '

बाघों का सरंक्षण जरूरी, ये एक बड़ी उपलब्धि
पर्यावरण विद संजय पयासी कहते हैं, '' शहडोल जिले का उत्तर वन मंडल वाला वाले क्षेत्र में बाघों का बसेरा तो है ही, लेकिन उनके संरक्षण में काम करना इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि टाइगर रिजर्व में जब बाघ खत्म हो गए थे, फिर चाहे सरिस्का हो या पन्ना तो भारत सरकार और पूरे विभाग एक-एक बाघ को बचाने में लग गए थे. इतनी मेहनत के बाद आज सरिस्का में भी बाघ लौटे और पन्ना में तो बाघों की बहार आ गई है. उसी तरीके से शहडोल के उत्तर वन मंडल में भी कुछ करने की जरूरत है, क्योंकि बांधवगढ़ में जो टाइगर हैं, उन्हें टेरीटरी बनाने का पर्याप्त स्पेस नहीं मिल पा रहा है.। 

बाघों को जितनी जगह चाहिए उतनी नहीं मिल रही
पर्यावरण विद संजय पयासी आगे कहते हैं,'' बाघों की संख्या जिस तेजी से बढ़ रही है, उतनी उन्हें जगह मिल नहीं रही. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ऐसा माना जाता है कि एक बाघ को अपनी टेरीटरी बनाने के लिए 40 वर्ग किलोमीटर का एरिया चाहिए होता है. लेकिन बांधवगढ में बाघों की इतनी संख्या है कि 12 से 14 वर्ग किलोमीटर ही टेरीटरी मिल पा रही है. यही वजह है कि टाइगर्स की का आपस में मुठभेड़ होती है और दूसरे बड़े टाइगर से डरकर कुछ टाइगर मानव बस्तियों की ओर चले जाते हैं। 

संजय पयासी कहते हैं कि अगर टाइगर का कंजर्वेशन सरिस्का में इतना महत्वपूर्ण है, पन्ना में इतना महत्वपूर्ण था, तो सामान्य वन मंडल में क्यों नहीं? उसके लिए विशेष रिजर्व घोषित करने, अभ्यारण में घोषित करने की जरूरत है। 

नया अभ्यारण्य घोषित करने की जरूरत
बांधवगढ़ में बाघों के रहवास के लिए जो भी जरूरी चीजें हैं, वो सारी जरूरी चीजें उत्तर वन मंडल वाले इलाके में भी हैं. फिर चाहे चून्दी नदी का इलाका हो, सोन नदी का गलियारा हो, चाहे टेटका मोड़ हो. जयसिंहनगर से संजय डुबरी से हाथियों का गलियारा और बाघों का गलियारा है. पर्यावरण की जानकार कहते हैं कि अगर बांधवगढ़ का विस्तार करना है, भविष्य में बाघों का संरक्षण करना है, तो उत्तर वन मंडल मे स्थाई रूप से रहने वाले इन बाघों को बचाने के लिए विशेष प्रयास करने की जरूरत है. इसके लिए एक नया अभ्यारण्य घोषित किया जा सकता है। 

रोजगार के खुलेंगे अवसर

पर्यावरणविद संजय पयासी बताते हैं, '' अगर उत्तरवन मंडल में अभ्यारण्य बनता है, तो इस पूरे इलाके के लिए एक वरदान भी साबित होगा. क्योंकि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी खुलेंगे, क्योंकि इस क्षेत्र में आज भी रोजगार के लिए इतना ज्यादा पलायन है. जयसिंहनगर और ब्यौहारी वाले क्षेत्र में उत्तर वन मंडल के क्षेत्र वाले लोग सूरत-गुजरात जैसे महानगरों पर रोजगार के लिए जाते हैं, काम करने के लिए जाते हैं. ऐसे में अगर अभयारण्य बनाकर वहां सफारी शुरू की जा सकती है.सफारी शुरू होगी तो बाहर से पर्यटक आने लगेंगे. ऐसे में पर्यटन के माध्यम से रोजगार भी पैदा किया जा सकता है। 

बांधवगढ के बाघों को मिलेगा विस्तार

अगर शहडोल के उत्तर वन मंडल को टाइगर रिजर्व या अभ्यारण्य घोषित किया जाता है और इन बाघों का संरक्षण और बेहतर तरीके से किया जाता है, तो बांधवगढ टाइगर रिजर्व पर बाघों की बढ़ती संख्या का जो दबाव बन रहा है, उस दबाव में कमी आएगी और बाघों को भी विस्तार मिलेगा. बाघों को जंगल में राज करने के लिए और ज्यादा जगह मिलेगी. अभी टेरिटरी बनाने के लिए जो पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है, वो जगह भी मिलेगी. इससे आपसी संघर्ष की वजह से होने वाली मौतें भी थमेंगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports