,

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत और 18 लोग घायल

देवास. जोधपुर-जैसलमेर एनएच पर फलोदी के मंडला गांव के पास शनिवार शाम कार-टेंपो की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई। भीषण हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार कार सवार दोनों लोग रामदेवरा दर्शन कर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। जबकि टेंपो में गुजरात के पालनपुर और बनासकांठा के लोग रामदेवरा…

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत और 18 लोग घायल

देवास.

जोधपुर-जैसलमेर एनएच पर फलोदी के मंडला गांव के पास शनिवार शाम कार-टेंपो की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई। भीषण हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार कार सवार दोनों लोग रामदेवरा दर्शन कर मध्यप्रदेश लौट रहे थे।

जबकि टेंपो में गुजरात के पालनपुर और बनासकांठा के लोग रामदेवरा दर्शन करने जा रहे थे। आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग व राहगीर दौड़कर आए। उन्होंने अपने वाहनों और 108 एम्बुलेंस से घायलों को देचू उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
टक्कर के बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने वाहनों और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को देचू उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मुकेश और राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे में टेंपो में सवार 18 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 14 की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

14 घायलों की हालत गंभीर
जहां कार सवार मध्यप्रदेश के देवास निवासी मुकेश (50) और राजेंद्र (50) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं टेंपो सवार 18 में से 14 की हालत गंभीर थी, बताया जा रहा है कि कार में सवार मप्र के श्रद्धालु रामदेवरा में दर्शन कर वापस देवास है वे वापस दर्शन लौट रहे थे, इस दौरान हादसा हुआ।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports