दिवाली ने पलट दी ऑटो सेक्टर की तस्वीर, 42 दिनों में 55 लाख से ज्यादा वाहन बिके

 नई दिल्ली पिछले साल GST की छूट मिली तो लोगों ने गाड़ियां खरीदने के लिए शोरूम की तरफ दौड़ पड़ें. इस साल उम्मीद थी कि बाजार थोड़ा ठहरेगा. लेकिन भारतीय ग्राहक ने फिर चौंका दिया. नवरात्रि में रफ्तार धीमी रही, तो लगा कि कहानी शायद फीकी रह जाएगी. फिर धनतेरस आई और दिवाली ने पूरा…

दिवाली ने पलट दी ऑटो सेक्टर की तस्वीर, 42 दिनों में 55 लाख से ज्यादा वाहन बिके

 नई दिल्ली

पिछले साल GST की छूट मिली तो लोगों ने गाड़ियां खरीदने के लिए शोरूम की तरफ दौड़ पड़ें. इस साल उम्मीद थी कि बाजार थोड़ा ठहरेगा. लेकिन भारतीय ग्राहक ने फिर चौंका दिया. नवरात्रि में रफ्तार धीमी रही, तो लगा कि कहानी शायद फीकी रह जाएगी. फिर धनतेरस आई और दिवाली ने पूरा खेल पलट दिया. नतीजा, महज 42 दिनों में 55.25 लाख गाड़ियां बिक गईं। 

यह कोई मामूली आंकड़ा नहीं, अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. और इस बार कहानी में एक नया किरदार भी है. इलेक्ट्रिक गाड़ियां. जिनकी बिक्री में 52 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है. यानी भारतीय ग्राहक अब सिर्फ नई गाड़ी नहीं खरीद रहा, वह गाड़ी चुनने का तरीका भी बदल रहा है। 

इस बार नवरात्रि से लेकर दिवाली तक गाड़ियों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया. खास बात यह है कि पिछले साल GST 2.0 के चलते शानदार बिक्री दर्ज की गई थी, इसके बावजूद इस साल बाजार की रफ्तार कम नहीं हुई. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक, 42 दिनों के फेस्टिव सीजन में कुल 55,25,490 गाड़ियों की बिक्री हुई, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग ने तो इस बार सभी को चौंका दिया. पहली बार किसी एक फेस्टिव सीजन में 5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकी हैं। 

FADA के प्रेसिडेंट साई गिरिधर के मुताबिक, साल 2026 का 42 दिनों का फेस्टिव सीजन भारतीय ऑटो रिटेल बाजार के लिए यादगार बन गया है. पिछले साल की शानदार बिक्री के बावजूद इस बार गाड़ियों की रिटेल सेल्स में 2.21% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. कुल बिक्री 55,25,490 यूनिट तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे बड़ा फेस्टिव सीजन रिकॉर्ड है। 

अगर साल 2024 के फेस्टिव सीजन से तुलना करें तो इस बार बिक्री में 23.95% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. इससे साफ है कि GST 2.0 के बाद गाड़ियों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में जो उत्साह बढ़ा था, वह अभी भी बरकरार है. बल्कि अब यह डिमांड और बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। 

नवरात्रि में सुस्ती, धनतेरस-दिवाली में रफ्तार
इस साल फेस्टिव सीजन की शुरुआत थोड़ी धीमी रही. खासतौर पर नवरात्रि के दौरान पिछले साल की रिकॉर्ड बिक्री का असर बाजार पर साफ दिखाई दिया. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की बिक्री नवरात्रि के दौरान 18% से ज्यादा नीचे चल रही थी. हालांकि, जैसे-जैसे धनतेरस और दिवाली नजदीक आई, बाजार में खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली। 

इसका असर पूरे फेस्टिव सीजन के आंकड़ों में दिखाई दिया. पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट की शुरुआती गिरावट आधे से भी ज्यादा कम हो गई. वहीं, नवरात्रि के दौरान नेगेटिव जोन में चल रहा कुल ऑटो रिटेल बाजार फेस्टिव सीजन के अंत तक पॉजिटिव ग्रोथ में आ गया. यानी आखिरी दिनों में ग्राहकों ने जमकर गाड़ियां खरीदीं। 

दोपहिया से लेकर ट्रैक्टर तक बढ़ी बिक्री
इस बार वाहनों की सेल्स ग्रोथ किसी एक सेगमेंट तक सीमित नहीं रही. दोपहिया, कमर्शियल व्हीकल, तीन पहिया और ट्रैक्टर समेत ज्यादातर सेगमेंट में बिक्री बढ़ी है. FADA के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहिया वाहनों की बिक्री में 3.67% की बढ़ोतरी हुई. कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट ने 7.13% की ग्रोथ दर्ज की, जबकि तीन पहिया वाहनों की बिक्री 5.32% बढ़ी. ट्रैक्टर की बिक्री में 2.24% का इजाफा हुआ. वहीं, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सेगमेंट ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 26.06% की ग्रोथ दर्ज की। 

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में गिरावट
इस फेस्टिव सीजन में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट एकमात्र ऐसा बड़ा सेगमेंट रहा, जहां सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई. कार और SUV की बिक्री में 7.16% की कमी आई है. हालांकि, इसकी बड़ी वजह पिछले साल लागू हुए GST 2.0 को माना जा रहा है. क्योंकि पिछले साल 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हुई थी और इसी दिन से देश भर में नए जीएसटी नियम लागू हुए. जिससे वाहनों की कीमतों में भारी कटौती आई थी और लोगों ने जमकर कार खरीदारी की थी. लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं हुआ है, वहीं पिछले साल के मुकाबले अब तक पैसेंजर वाहनों की कीमतों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. जिससे गाड़ियों के दाम बढ़ रहे हैं. अगर 2024 के फेस्टिव सीजन से तुलना करें तो पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में अब भी 16.43% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  

हर 10 में से एक गाड़ी इलेक्ट्रिक
इस फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी
कहानी इलेक्ट्रिक गाड़ियों ने लिखी है. EV सेगमेंट की बिक्री में 52.62% का जबरदस्त उछाल आया और पहली बार किसी एक फेस्टिव सीजन में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 5 लाख यूनिट के पार पहुंच गई. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में 61.10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल यानी कार और एसयूवी की बिक्री 72.91% बढ़ी. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल की बिक्री तो दोगुने से भी ज्यादा हो गई. इस तरह फेस्टिव सीजन में बिकने वाली करीब हर 10 में से एक गाड़ी इलेक्ट्रिक रही। 

दो साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 67.55% की बढ़ोतरी हुई है. यह बताता है कि EV की मांग अब केवल सरकारी योजनाओं या सब्सिडी पर निर्भर नहीं है. लोग तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं. लो-रनिंग कॉस्ट, बेहतर ड्राइविंग रेंज और बाजार में बढ़ते विकल्पों के चलते ग्राहक तेजी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ बढ़ रहे हैं। 

3 करोड़ के पार पहुंचेगा आंकड़ा। 

फेस्टिव सीजन के शानदार प्रदर्शन के बाद अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ रहा है. FADA के मुताबिक, साल 2026 के अंत तक देश में पहली बार वाहनों की कुल बिक्री 3 करोड़ यूनिट के आंकड़े को पार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मील का पत्थर होगा. अब साल के आखिरी महीनों में गाड़ियों की बिक्री की रफ्तार यह तय करेगी कि भारतीय ऑटो बाजार पहली बार 3 करोड़ बिक्री का आंकड़ा छू पाता है या नहीं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports