,

बच्चों की तस्करी पर सरकार का बड़ा एक्शन, अस्पतालों के लाइसेंस और डॉक्टरों की डिग्री पर गिरेगी गाज

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. दिवाकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में सरकार बड़ा कदम उठाते हुए अस्पताल का लाइसेंस कैंसल करने जा रही है, यही नहीं प्रकरण में संलिप्त डाक्टरों की…

बच्चों की तस्करी पर सरकार का बड़ा एक्शन, अस्पतालों के लाइसेंस और डॉक्टरों की डिग्री पर गिरेगी गाज

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. दिवाकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में सरकार बड़ा कदम उठाते हुए अस्पताल का लाइसेंस कैंसल करने जा रही है, यही नहीं प्रकरण में संलिप्त डाक्टरों की डिग्री भी फ्रीज की जाएगी.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मीडिया से चर्चा में सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल का लाइसेंस कैंसल किया जाएगा. इसके साथ संलिप्त डाक्टरों की डिग्री भी फ्रीज की जाएगी. जिसने ये काम किया है, उनको ऐसी सजा दी जाएगी, जिसे उनकी पीढ़ी दर पीढ़ी भी याद रखेगी. वहीं कांग्रेस के पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एसआईटी जांच कराएंगे, और साथी ही और भी जांच होगी. कांग्रेस के समय का हॉस्पिटल है. शुभारंभ में कांग्रेस के मंत्री और विधायक गए थे, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि कांग्रेस की कोई संलिप्तता है. मै किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं. लेकिन कांग्रेस इसमें किसी भी प्रकार से राजनीति न करे.

सभी निकाय निकायों में होगी भाजपा की जीत
राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा को मिली हार के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में दिसंबर में होने वाले निकाय चुनावों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राजस्थान की प्रकृति, छत्तीसगढ़ से अलग है. नगरीय निकाय के चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होते हैं. छ्तीसगढ़ में एक साल पहले ही निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. कांग्रेस एक भी चुनाव नहीं जीत पाई. मन के लड्डू खाना कांग्रेस वाले भूल जाएं. सभी नगरीय निकाय में भाजपा की जीत होगी.

BJP में मोर्चा-प्रकोष्ठों को बूथ पर मिल रहा टास्क
भाजपा में मोर्चा-प्रकोष्ठों को बूथ पर काम करने के मिल रहे टास्क पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में मोर्चा का गठन हुआ. रूटीन दौरा और सभी मोर्चा कार्य विस्तार पर काम कर रहे है. भाजपा में बूथों तक सभी मोर्चा काम करेंगे.

पटवारी हड़ताल पर कांग्रेस के सवाल पर पलटवार
वहीं पटवारी हड़ताल किस शर्तों पर खत्म होने पर कांग्रेस के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है नहीं. कांग्रेस को तकलीफ हुई होगी जब हड़ताल खत्म हुई. कांग्रेस चाहती है कि आम जनता परेशान हो. कांग्रेस मुख्यमंत्री का धन्यवाद करे. कांग्रेस बस किसान हितैषी बनने की बात करती है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports