,

बिहार में राजस्व अधिकारियों ने उठाई वरिष्ठ पद वापस देने की मांग, 400 से ज्यादा अधिकारी जुटे

पटना  अधिवेशन भवन में रविवार को बिहार राजस्व सेवा संघ की वार्षिक आमसभा हुई। इसमें इस साल 29 जुलाई को संघ और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बीच हुए समझौते काे लागू करने की मांग सरकार से की गई। संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समझौते के सम्मान में हमने हड़ताल…

बिहार में राजस्व अधिकारियों ने उठाई वरिष्ठ पद वापस देने की मांग, 400 से ज्यादा अधिकारी जुटे

पटना
 अधिवेशन भवन में रविवार को बिहार राजस्व सेवा संघ की वार्षिक आमसभा हुई। इसमें इस साल 29 जुलाई को संघ और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के बीच हुए समझौते काे लागू करने की मांग सरकार से की गई।

संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समझौते के सम्मान में हमने हड़ताल को वापस लिया था। इसलिए राजस्व सेवा के सभी वरीय पदों को जिसे धोखे से ले लिया गया है फिर से हमें लौटाएं।

अन्यथा संघ एकबार फिर से सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस बैठक में बिहार राजस्व सेवा के 400 से ज्यादा अधिकारियों ने भाग लिया।

पारदर्शी स्‍थानांतरण नीत‍ि की मांग
बैठक में संघ के दोनों गुट के पदाधिकारी नारायण तिवारी, हेमंत कुमार झा एवं राजेश कुमार सिंह समेत ग्रामीण विकास सेवा संघ, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संघ समेत कई संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रोचक यह कि संघ के दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में सरकार और विभाग से मांग की कि पारदर्शी एवं न्यायसंगत स्थानांतरण नीति को लागू करें।

आमसभा में मुख्य रूप से राजस्व सेवा के दोनों संघों बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड को मिलाकर एकीकृत बिरसा के बैनर तले राजस्व सेवा के विषयों पर भविष्य के आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्णय लिया गया।

कैडर पुनर्गठन और पदोन्‍नत‍ि पर भी मांग
बिहार राजस्व सेवा के वरीय पद (डीसीएलआर व डीएलएओ) जो BASA के दबाव में उन्हें दे दिया गया है और जो मुख्य रूप से राजस्व सेवा के पद हैं उन्हें पूरी तरह से फिर से बिहार राजस्व सेवा के अंतर्गत लाने पर सहमति बनी।

सेवा के कैडर पुनर्गठन एवं पदोन्नति व्यवस्था की पुनर्संरचना और राजस्व कार्यों के निष्पादन हेतु स्पष्ट एसओपी निर्धारित करने की मांग सरकार से की गई।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports