,

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

काफी समय बाद प्राकृतिक रहवास में नजर आया वन्यजीव  क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने की पुष्टि भोपाल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दुर्लभ पैंगोलिन दिखाई दिया। जंगल की झाड़ियों के बीच विचरण करते इस वन्यजीव को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। काफी समय बाद पैंगोलिन के दिखाई देने की पुष्टि बांधवगढ़…

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

काफी समय बाद प्राकृतिक रहवास में नजर आया वन्यजीव
 क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने की पुष्टि

भोपाल
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दुर्लभ पैंगोलिन दिखाई दिया। जंगल की झाड़ियों के बीच विचरण करते इस वन्यजीव को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। काफी समय बाद पैंगोलिन के दिखाई देने की पुष्टि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने की है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में इस दुर्लभ वन्यजीव का दिखाई देना जैव-विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पर्यटकों के लिए भी यह सफारी के रोमांच को बढ़ाने वाला शुभ समाचार है।

मैहर निवासी पर्यटक अंकुल त्रिपाठी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल की झाड़ियों के बीच धीरे-धीरे चलते पैंगोलिन पर पड़ी। लंबे समय बाद पर्यटकों को यह वन्यजीव अपने प्राकृतिक रहवास में देखने का अवसर मिला।

पैंगोलिन एक विशिष्ट वन्यजीव है, जो मुख्य रूप से दीमक और चींटियां खाता है। भोजन की तलाश में यह जमीन पर विचरण करता है। इसकी सबसे खास विशेषता इसके शरीर पर पाये जाने वालसे कठोर शल्क हैं, जो इसे सुरक्षा प्रदान करते हैं। खतरे का आभास होने पर यह अपने शरीर को गेंद के आकार में समेट लेता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed