,

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन की पटकथा पहले से लिख रहे थे मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़ पंजाब की राजनीति में मंगलवार को हुए भाजपा-शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के संकेत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी काफी पहले दे चुके थे। 26 जुलाई को दैनिक जागरण के जालंधर कार्यालय में संवाद के दौरान उनके जवाबों में गठबंधन की संभावनाओं को लेकर एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश छिपा था। उन्होंने सीधे तौर…

पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन की पटकथा पहले से लिख रहे थे मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़
पंजाब की राजनीति में मंगलवार को हुए भाजपा-शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन के संकेत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी काफी पहले दे चुके थे। 26 जुलाई को दैनिक जागरण के जालंधर कार्यालय में संवाद के दौरान उनके जवाबों में गठबंधन की संभावनाओं को लेकर एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश छिपा था।

उन्होंने सीधे तौर पर अकाली दल का नाम नहीं लिया था, लेकिन समान विचारधारा वाले दलों के साथ आने का स्वागत करने की बात कहकर भाजपा की भावी रणनीति के संकेत जरूर दे दिए थे।

उस समय नायब सिंह सैनी से पूछा गया था कि क्या भाजपा पंजाब में किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन कर सकती है, तो उन्होंने कहा था कि फिलहाल भाजपा का गठबंधन पंजाब की जनता के साथ है, लेकिन पंजाब को मजबूत करने के एजेंडे के साथ कोई दल भाजपा के साथ आना चाहता है तो उसका स्वागत है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-विकसित पंजाब के विजन का समर्थन करने वाले दलों के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं। उनका यह बयान राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण था। इसे गठबंधन की राजनीति में भविष्य के लिए विकल्प खुले रखने की रणनीति के तौर पर देखा गया।

पंजाब के नेताओं के संपर्क में रहे सीएम नायब सैनी
नायब सिंह सैनी की पंजाब में सक्रियता इस पूरे घटनाक्रम को महत्वपूर्ण बनाती है। वह केवल चुनावी सभाओं और राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लगातार पंजाब के नेताओं, कार्यकर्ताओं और दूसरे दलों के प्रभावशाली चेहरों के संपर्क में हैं। सप्ताह में कम से कम दो बार पंजाब का दौरा और चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर नेताओं से मुलाकात उनकी राजनीतिक सक्रियता का हिस्सा है।

हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी डा. सतीश पुनिया को अब पंजाब भाजपा का प्रभारी बनाना और केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना भी संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हैं। इन नियुक्तियों को पंजाब में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियों को गति देने और नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

अकाली दल के साथ पुराने समीकरण की वापसी की संभावनाओं पर नजर
भाजपा और अकाली दल लंबे समय तक पंजाब की राजनीति में साझेदार रहे हैं। दोनों दलों के बीच 2020 में गठबंधन टूटने के बाद पंजाब में राजनीतिक समीकरण बदल गए थे। ऐसे में दोनों के दोबारा साथ आने की संभावना केवल चुनावी तालमेल का विषय नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में पुराने सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों की वापसी से भी जुड़ी है।

भाजपा के लिए अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन का महत्व इसलिए भी है कि पंजाब में पार्टी को अपना विस्तार करने के साथ क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति बनानी है। वहीं, नायब सैनी की लगातार सक्रियता यह बताती है कि भाजपा पंजाब को लेकर अपनी तैयारियां काफी पहले से कर रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports