,

बेटियों के सपनों को पंख, बाल विवाह पर प्रहार, सशक्तीकरण की दोहरी मुहिम चला रही योगी सरकार

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रमों से सामाजिक बदलाव की पहल 29.43 लाख से अधिक लाभ, डीबीटी से 755.93 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान जन्म से उच्च शिक्षा तक 6 चरणों में 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा महिला कल्याण विभाग लखनऊ बेटियों को शिक्षित, सुरक्षित…

बेटियों के सपनों को पंख, बाल विवाह पर प्रहार, सशक्तीकरण की दोहरी मुहिम चला रही योगी सरकार

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रमों से सामाजिक बदलाव की पहल

29.43 लाख से अधिक लाभ, डीबीटी से 755.93 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान

जन्म से उच्च शिक्षा तक 6 चरणों में 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा महिला कल्याण विभाग

लखनऊ
बेटियों को शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के साथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर रोक लगाने के लिए योगी सरकार दो स्तरों पर प्रयास कर रही है। एक ओर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के माध्यम से बेटियों को जन्म से उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता देकर उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर समाज को इसके खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।

जागरूकता से बाल विवाह पर रोक, बेटियों की शिक्षा को मिल रहा प्रोत्साहन
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लखनऊ, कानपुर और पीलीभीत समेत सभी जिलों में 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस सहायता 112, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

6 पड़ावों पर 25 हजार रुपये की मदद, शिक्षा से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बालिकाओं को जीवन के 6 महत्वपूर्ण पड़ावों पर कुल 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। बालिका के जन्म पर 5 हजार रुपये, 1 वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण होने पर 2 हजार रुपये, कक्षा 1 में प्रवेश पर 3 हजार रुपये और कक्षा 6 में प्रवेश पर 3 हजार रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा कक्षा 9 में प्रवेश पर 5 हजार रुपये तथा हाईस्कूल या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद डिग्री अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर 7 हजार रुपये की सहायता दी जाती है।

29.43 लाख से अधिक लाभान्वित, 755.93 करोड़ रुपये से ज्यादा हस्तांतरित
महिला कल्याण विभाग की निदेशक सी. इंदुमति ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत शुरुआत से अब तक विभिन्न चरणों में 29.43 लाख से अधिक को लाभान्वित गया है। लाभार्थी बालिकाओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 755.93 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है। वहीं, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित करने और प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports