,

लखनऊ में महिलाओं-बच्चों के लिए पिंक मेडिकल वैन, पांच शहरों में मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा

लखनऊ शहरी मलिन बस्तियों और श्रमिक अड्डों पर रहने वाले लोगों को अब इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर पांच शहरों में स्मार्ट मोबाइल मेडिकल यूनिट (एसएमएमयू) संचालित की जाएंगी। ये यूनिट श्रमिकों और गरीब बस्तियों के लोगों तक पहुंचकर मौके पर ही जांच, परामर्श और दवाओं…

लखनऊ में महिलाओं-बच्चों के लिए पिंक मेडिकल वैन, पांच शहरों में मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा

लखनऊ
शहरी मलिन बस्तियों और श्रमिक अड्डों पर रहने वाले लोगों को अब इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग की पहल पर पांच शहरों में स्मार्ट मोबाइल मेडिकल यूनिट (एसएमएमयू) संचालित की जाएंगी। ये यूनिट श्रमिकों और गरीब बस्तियों के लोगों तक पहुंचकर मौके पर ही जांच, परामर्श और दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराएंगी। खास बात यह है कि लखनऊ में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अलग से पिंक मोबाइल मेडिकल यूनिट भी खरीदी जा रही है।

इस पहल को लेकर सोमवार को एसजीपीजीआई के अस्पताल प्रशासन विभाग में राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एसएचएसआरसी), उत्तर प्रदेश की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें चार चिकित्सा महाविद्यालयों के सामुदायिक चिकित्सा विभागाध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक का विषय ''''फ्राम प्लानिंग टू प्रैक्टिस : आपरेशनलाइजिंग द एसएमएमयू माडल'''' रहा। योजना के तहत लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी के लिए पांच स्मार्ट मोबाइल मेडिकल यूनिट खरीदी जा रही हैं। इनका संचालन शहरी मलिन बस्तियों और श्रमिक अड्डों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

दिहाड़ी मजदूरों और प्रवासी श्रमिकों को अक्सर इलाज के लिए काम छोड़ना पड़ता है। अस्पताल आने-जाने का खर्च और लंबी प्रतीक्षा के कारण वे बीमारी को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में मोबाइल मेडिकल यूनिट उनके कार्यस्थल और घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।

रोजाना कम से कम 50 मरीजों की जांच का लक्ष्य
चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश हर्षवर्धन के मुताबिक, प्रत्येक मोबाइल यूनिट में रोजाना कम से कम 50 मरीजों को देखने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें ओपीडी परामर्श, विभिन्न जांच, रेडियोग्राफी, दवाओं का वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियां होंगी। गंभीर मरीजों और उच्चस्तरीय जांच की जरूरत वाले लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पतालों में रेफर किया जाएगा।

लखनऊ की पिंक यूनिट में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में बीएचयू, जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर, एमएलएन मेडिकल कालेज प्रयागराज और बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के प्रतिनिधि शामिल हुए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports