राहुल गांधी पर रामेश्वर शर्मा का हमला, उमंग सिंघार और जीतू पटवारी को भी घेरा

भोपाल कांग्रेस के नेताओं ने दिग्विजय सिंह के कहने पर ख्याली पुलाव पका दिए हैं. जीतू पटवारी चने के झाड़ पर चढ़े हुए हैं और जमीन पर वह देख भी नहीं पा रहे हैं कि जमीन खिसक चुकी है. जितने कांग्रेसी हैं उनको भी नोटिस देकर बाहर कर देते हैं. कांग्रेस की अगले 30 साल…

राहुल गांधी पर रामेश्वर शर्मा का हमला, उमंग सिंघार और जीतू पटवारी को भी घेरा

भोपाल
कांग्रेस के नेताओं ने दिग्विजय सिंह के कहने पर ख्याली पुलाव पका दिए हैं. जीतू पटवारी चने के झाड़ पर चढ़े हुए हैं और जमीन पर वह देख भी नहीं पा रहे हैं कि जमीन खिसक चुकी है. जितने कांग्रेसी हैं उनको भी नोटिस देकर बाहर कर देते हैं. कांग्रेस की अगले 30 साल तक ना देश और ना प्रदेश में सरकार की वापसी नहीं होने वाली है. आने वाले दिनों में कितनी सीटें हारेंगे अभी जितनी बची है उससे भी ज्यादा हारेंगे. कांग्रेस के लोगों को जीतू पटवारी के बहकावे में नहीं आना चाहिए. दिग्विजय सिंह चालबाजी करके अपने हिसाब से टिकट बटवाएंगे और कांग्रेस पार्टी को हरवाकर ही मानेंगे. जीतू पटवारी विधायक भी नहीं बन पाएंगे. 2028 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनमत के आधार पर जनता की सेवा के आधार पर कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर पुनः सरकार बनाएगी। 

राहुल गांधी ने खुद संविधान नहीं पढ़ा है. संविधान को कांग्रेस ने आजादी के बाद से कई बार परिवर्तित किया है. बार-बार संविधान में परिवर्तन करने वाला अगर राजनीतिक दल है तो वह कांग्रेस है. बाबा साहब के सपने को पूरा नहीं किया. बाबा साहब अंबेडकर को दो बार लोकसभा चुनाव हरवाया. नेहरू से लेकर पूरी कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर जी को कोसती रही. कुछ लोगों का वोट हथियाना के लिए अब घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. इस देश में संविधान की रक्षा अगर किसी ने की है तो भारतीय जनता पार्टी ने की है. बाबा साहब के सपनों को जमीन पर उतारने का काम बीजेपी ने किया है. कांग्रेस पार्टी को नेहरू गांधी परिवार के अलावा और कुछ दिखता नहीं है कांग्रेसियों को संविधान तोड़ने का काम कांग्रेस करती है। 

उमंग सिंघार के बयान पर भी पलटवार
रामेश्वर शर्मा का तंज-उमंग सिंगार भोले और भले आदमी है. कमलनाथ जी की सरकार में दिग्विजय सिंह को क्या कहते थे सभी को पता है. सिंधिया जी ने जब लोकतंत्र का अपमान हो, जनमत का अपमान हो, जन भावनाओं को जब कुचला जाए, वादाखिलाफी की जाए तो जनसेवक का एक दायित्व होता है जो जन भावनाओं के खिलाफ चले उस सरकार को कुचल देना चाहिए. इसलिए उन्होंने कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह की जोड़ी की सरकार को कुचला है. मोदी जी के नेतृत्व में सिंधिया जी जन भावनाओं को लेकर जनता की मांग को लेकर जन विकास को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports