,

राजस्थान में कड़ाके की ठंड के संकेत, कोहरे के चलते छह ट्रेनों के संचालन में बदलाव

जयपुर  प्रदेश में सदी का असर रात के तापमान में दिखाई देने लगा है। पांच शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इससे सुबह और देर रात सर्दी की चुभन बढ़ने लगी है। मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य…

राजस्थान में कड़ाके की ठंड के संकेत, कोहरे के चलते छह ट्रेनों के संचालन में बदलाव

जयपुर
 प्रदेश में सदी का असर रात के तापमान में दिखाई देने लगा है। पांच शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। इससे सुबह और देर रात सर्दी की चुभन बढ़ने लगी है। मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को सीकर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। फतेहपुर में 4.6 डिग्री के साथ प्रदेश की सबसे सर्द रात रही। चूरू में 8.9, नागौर में 8 और वनस्थली में 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। जयपुर में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पिछले 24 घंटे में इसमें 1.2 डिग्री की गिरावट आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के संकेत हैं।

कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल परिचालन के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 6 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इसके तहत 2 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि 4 ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। यह बदलाव 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। कोहरे के कारण इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

ये 2 ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिकः 3 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को कुल 26 फेरे रद्द रहेंगे।

अमृतसर-अजमेर द्वि- साप्ताहिकः 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को कुल 26 फेरे रद्द रहेंगे।

इन 4 ट्रेनों के फेरे घटाए
अजमेर-सियालदहः 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कुल 39 फेरे रद्द।
सियालदह-अजमेरः 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कुल 39 फेरे रद्द।
डिब्रूगढ़-लालगढ़ः 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को कुल 13 फेरे रद्द रहेंगे।
लालगढ़-डिब्रूगढ़ः 8 दिसंबर से 23 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 13 फेरे रद्द रहेंगे। हालांकि, 1 दिसंबर को ट्रेन नियमित संचालित होगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports