बेन स्टोक्स ने IPL नीलामी में उतरने का किया फैसला, मुस्ताफिजुर-शाकिब सूची से गायब

मुंबई  IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी की शुरुआती सूची में बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है. हालांकि, मुस्ताफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन जैसे बड़े नाम इसमें शामिल नहीं हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. उनका…

बेन स्टोक्स ने IPL नीलामी में उतरने का किया फैसला, मुस्ताफिजुर-शाकिब सूची से गायब

मुंबई 

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी की शुरुआती सूची में बांग्लादेश के 12 खिलाड़ियों को जगह मिली है. हालांकि, मुस्ताफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन जैसे बड़े नाम इसमें शामिल नहीं हैं. दूसरी ओर, इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने भी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। 

मंगलवार शाम फ्रेंचाइजी के साथ साझा किए गए रजिस्टर में कुल 1,220 खिलाड़ियों के नाम हैं. 35 वर्षीय बेन स्टोक्स इस नीलामी के प्रमुख आकर्षण हो सकते हैं. कप्तान की तलाश कर रही टीमें भी उनमें दिलचस्पी दिखा सकती हैं. वह अब तक राइजिंग पुणे सुपरजायंट (RPS), राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल चुके हैं. उनके नाम पर 45 मैचों में 935 रन और 28 विकेट दर्ज हैं। 

मिनी नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ियों में हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपोन मंडल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शाक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय, एमडी रुबेल और तस्कीन अहमद शामिल हैं। 

मुस्ताफिजुर रहमान का नाम नहीं होना पिछले सीजन से जुड़े विवाद के कारण भी चर्चा में है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें पिछले मिनी ऑक्शन में 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बाद में बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के निर्देश पर रिलीज कर दिया. उस समय भारत और बांग्लादेश के बीच भू-राजनीतिक तनाव की पृष्ठभूमि में यह फैसला लिया गया था। 

लिस्ट में कुल 930 भारतीय खिलाड़ी
कुल 1,220 नामों में 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं. फ्रेंचाइजी टीम्स के पास अधिकतम 66 खिलाड़ियों को खरीदने की जगह है, जिनमें 25 विदेशी स्लॉट शामिल हैं. सूची में 170 कैप्ड विदेशी, 14 कैप्ड भारतीय और 42 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं. इसके अलावा 127 ऐसे अनकैप्ड भारतीय हैं, जो पिछले IPL सीजन में खेल चुके हैं। 

नीलामी में शामिल प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में आकाश दीप, आवेश खान, दीपक चाहर, दीपक हुड्डा, जयदेव उनादकट, करुण नायर, कुलदीप सेन, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, शिवम मावी, तुषार देशपांडे, उमेश यादव और उमरान मलिक शामिल हैं। 

बीसीसीआई ने टीमों को 27 नवंबर शाम 5 बजे तक उन खिलाड़ियों के नाम भेजने को कहा है, जो शुरुआती रजिस्टर में नहीं हैं, लेकिन जिन्हें वे नीलामी में शामिल कराना चाहती हैं. इसके बाद 1 दिसंबर तक फ्रेंचाइजी को शुरुआती सूची में से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम देने होंगे. इन्हीं प्रक्रियाओं के बाद नीलामी की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports