,

मध्यप्रदेश में सर्दी का अटैक, एक रात में 3.4 डिग्री गिरा पारा

भोपाल  एमपी में पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है । वहीं चक्रवाती तूफान अकवान के असर से पूर्वी मप्र के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीती रात कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गई। वहीं शाजापुर के गिरवर में…

मध्यप्रदेश में सर्दी का अटैक, एक रात में 3.4 डिग्री गिरा पारा

भोपाल 

एमपी में पहाड़ों पर बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है । वहीं चक्रवाती तूफान अकवान के असर से पूर्वी मप्र के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीती रात कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी गई। वहीं शाजापुर के गिरवर में पारा 7.1 डिग्री तक पहुंच गया जबकि राजधानी भोपाल 9 डिग्री टेम्परेचर के साथ प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी भोपाल में 9 डिग्री रहा तापमान
मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ता दिख रहा है। शुक्रवार रात शाजापुर के गिरवर में सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। इसके अलावा अन्य जगह जैसे बैतूल में 9.2 रायसेन और धार में 9.4 तथा दमोह में 9.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। नौगांव में 10 खजुराहो में 10.2 रीवा में 10.4, इंदौर में 10.6 और जबलपुर उमरिया में 10.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। एमपी के ज्यादातर शहरों में रात का पारा 15 डिग्री या उससे नीचे बना हुआ है।

तीन दिन में 2 से 3 डिग्री और गिरेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। ऐसा होने पर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। सुबह के समय धुंध छाने और दिन में ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला भी जारी रहेगा।

पहाड़ों में नया सिस्टम, एमपी में बढ़ेगी सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों पर मौसम में बदलाव और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके आगे बढ़ने के बाद उत्तर भारत से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश पहुंचेंगी। फिलहाल प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। 

ग्वालियर-चंबल में ठंड के तेवर रहेंगे तीखे
नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही ठंड बढ़ने का अनुमान जताया गया था। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का सीधा असर पड़ता है, इसलिए यहां तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। ग्वालियर में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान का ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 डिग्री और उज्जैन में 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में रात की ठंड और बढ़ने के आसार हैं। 

कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग के हिसाब से चक्रवाती तूफान अकवान कमजोर पड़ने के बावजूद पूर्वी एमपी के मौसम को प्रभावित कर सकता है। शनिवार को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली जिले, शहडोल और अनूपपुर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। रविवार को भी कुछ इलाकों में मौसम बदला रह सकता है। हालांकि सिस्टम कमजोर होने के कारण मध्य प्रदेश में भारी बारिश की आशंका नहीं जताई गई है। गुरुवार से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था और शहडोल संभाग के कुछ एरियों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी।

बर्फबारी से बढ़ गई ठिठुरन
आपको बता दें कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से रात के तापमान में गिरावट हो रही है। मौसम प्रणाली का असर आगे बढ़ने के बाद प्रदेश में सर्दी और तेज होने की संभावना है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से आमतौर पर प्रदेश में ठंड बढ़ने लगती है। ग्वालियर चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण तापमान तेजी से गिरता है। अगर देखा जाए तो मौसम विभाग के पुराने आंकड़ों के मुताबिक ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और उज्जैन में 53 साल पहले 2.3 डिग्री तक पहुंच चुका है।

ठंड से बचने के लिए सावधानी बरतें
शरीर का रखें विशेष ध्यान बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और शरीर को ठंडी हवाओं से बचाने की सलाह दी गई है। ऊनी टोपी, स्कार्फ, दस्ताने और मोजों का इस्तेमाल करें। गीले कपड़े तुरंत बदलें और घरों में ठंडी हवा रोकने के लिए दरवाजे खिड़कियां बंद रखें। फर्श पर कालीन या कंबल बिछाने के साथ गर्म और पौष्टिक भोजन लें। गुड़, तिल, मूंगफली, ड्राई फ्रूट्स, लहसुन, अदरक और हल्दी वाला दूध आहार में शामिल किया जा सकता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports