,

यूपी चुनाव से पहले सीटों पर कांग्रेस सख्त, सपा से तीन अंकों में मांगी हिस्सेदारी

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच खींचतान बढ़ती दिख रही है. सपा ने पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं. इसे लेकर कांग्रेस में नाराजगी है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद इससे अपसेट हैं. वहीं अब इस मामले में कांग्रेस सांसद राजेंद्र पाल गौतम…

यूपी चुनाव से पहले सीटों पर कांग्रेस सख्त, सपा से तीन अंकों में मांगी हिस्सेदारी

 लखनऊ
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच खींचतान बढ़ती दिख रही है. सपा ने पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं. इसे लेकर कांग्रेस में नाराजगी है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद इससे अपसेट हैं. वहीं अब इस मामले में कांग्रेस सांसद राजेंद्र पाल गौतम का भी बयान सामने आया है। 

आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी को उम्मीदवारों की घोषणा करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थी. अभी बातचीत चल ही रही थी और सपा ने सूची जारी कर दी. हमें सम्मानजनक सीटें चाहिए और तीन अंकों से कम सीटें मंजूर नहीं हैं। 

इमरान मसूद की नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी नाराजगी अपनी जगह है. वह सहारनपुर से सांसद हैं. हालांकि, सिर्फ इमरान मसूद ही नहीं, बल्कि सभी को मर्यादा में रहना चाहिए। 

सपा के फैसले से कांग्रेस में नाराजगी
बता दें कि समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी किए जाने के बाद से कांग्रेस नेताओं की नाराजगी थमने का नहीं ले रही है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बाद अब एक और कांग्रेसी सांसद की नाराजगी सामने आई है. राकेश राठौर ने कह दिया है कि उन लोगों से गठबंधन को लेकर कुछ पूछा ही नहीं जा रहा है। 

इमरान मसूद भी नाराज
सूत्रों के मुताबिक, सहारनपुर जिले
की बेहट और सहारनपुर देहात इन दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के ऐलान से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद नाराज हैं. उन्होंने बैठक में इन दोनों सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी पेश की थी। 

सीट शेयरिंग पर बातचीत बेनतीजा
रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस ने 130 सीटों की सूची सपा को सौंपी थी, जबकि सपा की ओर से 26 सीटों के ऑफर की चर्चा रही. इसे लेकर इमरान मसूद ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी से 'भीख नहीं मांग रहे हैं'.  यूपी विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में अभी बातचीत अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन बातचीत के बीच सपा ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. सपा ने इस फैसले से कांग्रेस को भी चौंका दिया है. हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट में वे दो सीटें-बेहट और सहारनपुर भी शामिल हैं, जिन पर कांग्रेस भी दावा ठोक रही थी। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports