,

राज्यपाल पटेल बोले- चुनौतियों के समाधान के लिए जरूरी है विभागों के बीच बेहतर समन्वय

चुनौतियों के समाधान में अंतर्विभागीय समन्वय जरुरी : राज्यपाल पटेल सरकारी योजनाओं की गुणवत्ता की निगरानी सामूहिक दायित्व राज्यपाल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा भोपाल  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पी.एम. जन मन योजना एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की सफलता के लिए एकल प्रयास पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा…

राज्यपाल पटेल बोले- चुनौतियों के समाधान के लिए जरूरी है विभागों के बीच बेहतर समन्वय

चुनौतियों के समाधान में अंतर्विभागीय समन्वय जरुरी : राज्यपाल पटेल

सरकारी योजनाओं की गुणवत्ता की निगरानी सामूहिक दायित्व
राज्यपाल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा

भोपाल 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पी.एम. जन मन योजना एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की सफलता के लिए एकल प्रयास पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत हो रहे कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी पंचायत पदाधिकारी, तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से लेकर क्षेत्र के अन्य सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। लक्षित समुदाय के उत्थान के लिए अंतर विभागीय समन्वय के साथ चुनौतियों के समाधान खोजे जाने और क्रियान्वयन की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

राज्यपाल पटेल बुधवार को लोकभवन के संदीपनी सभाकक्ष में जनजाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री जन मन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना में महिला एवं बाल विकास विभाग की भूमिका की समीक्षा के लिए किया गया था। 

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया, जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर महिला एवं बाल विकास आयुक्त संदीप जी.आर., जनजातीय प्रकोष्ठ की सचिव श्रीमती मीनाक्षी सिंह, राज्यपाल के उपसचिव सुनील दुबे जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य, लोकभवन एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रवासी श्रमिक परिवारों के बच्चों के पोषण के साथ ही शिक्षा की चिंता भी की जानी चाहिए। उनके लिए छात्रावास जैसी पहल पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सफलता के लिए छोटी-छोटी व्यावहारिक बातों पर भी ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है, कई बार उनकी उपेक्षा बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। इसलिए जरूरी है कि कार्यों की समीक्षा बारीकी के साथ की जानी चाहिए।

राज्यपाल पटेल ने कहा कि मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों तक बारहमासी पहुंच को सुनिश्चित किया जाए। आंगनवाड़ी भवनों के गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए ग्रामीण विकास विभाग और महिला बाल विकास विभाग संयुक्त निरीक्षण की पहल करें। अति पिछड़ी जनजातीय समुदाय की महिलाओं को मिलने वाली योजनाओं आहार, अनुदान और लाडली बहन के क्रियान्वयन संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किया जाए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने कहा कि विभाग द्वारा पोषण प्रयासों के तहत निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। झाबुआ में आयुष तेल के माध्यम से बच्चों की मालिश के बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पोषण प्रयासों पर केंद्रित दृष्टि के साथ प्रवासी श्रमिक परिवार की माता और बच्चों के पोषण के संबंध में भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने श्रीअन्न के पोषण आहार में उपयोग के लिए श्रीअन्न की सभी जिलों में उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग संदीप जी.आर ने विभाग द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports