,

काशी में गंगा स्नान, प्रयागराज में पांच लाख दीपों से सजा संगम

आस्था, परंपरा और संस्कृति के रंगों से जगमगाया उत्तर प्रदेश काशी में गंगा स्नान, प्रयागराज में पांच लाख दीपों से सजा संगम कालिंजर में ऐतिहासिक मेले का आगाज, आगरा में गुरु नानक प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत योगी सरकार के प्रयासों से धार्मिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था लखनऊ, कार्तिक पूर्णिमा के पावन…

काशी में गंगा स्नान, प्रयागराज में पांच लाख दीपों से सजा संगम

आस्था, परंपरा और संस्कृति के रंगों से जगमगाया उत्तर प्रदेश

काशी में गंगा स्नान, प्रयागराज में पांच लाख दीपों से सजा संगम

कालिंजर में ऐतिहासिक मेले का आगाज, आगरा में गुरु नानक प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत

योगी सरकार के प्रयासों से धार्मिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ,
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत के रंगों से सराबोर नजर आया। काशी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई तो प्रयागराज में पांच लाख दीपों से संगम और आसपास के घाट जगमगा उठे। बांदा के ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग में पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ हुआ, वहीं आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है।

काशी में गंगा स्नान को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

धर्म और आध्यात्म की नगरी वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा पर भोर की पहली किरण के साथ ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के उद्घोष के बीच देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने गंगा में स्नान किया और सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ, बाबा काल भैरव और मां अन्नपूर्णा के मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। कार्तिक स्नान का भी समापन हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं। यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन अलर्ट रहा।

प्रयागराज में पांच लाख दीपों से रोशन हुए घाट

संगम नगरी में देव दीपावली पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन तट दीपों की रोशनी से नहा उठे। जिला प्रशासन और प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने संगम तट पर ढाई लाख दीप जलाए, जबकि शहर के अन्य 11 घाटों पर भी दीपोत्सव आयोजित हुआ। नए अरैल घाट स्थित परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में 51 हजार और बलुआघाट पर एक लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। लेटे हनुमान मंदिर के सामने जगदीश रैंप पर 21 हजार दीप जलाए गए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सात हजार गोबर के डिजाइनर दीप भी आकर्षण का केंद्र बने। भीड़ प्रबंधन के लिए तीन जोन बनाए गए और सीसीटीवी, ड्रोन तथा जल पुलिस के माध्यम से निगरानी की गई।

कालिंजर दुर्ग में ऐतिहासिक मेले की शुरुआत

बांदा के विश्वप्रसिद्ध कालिंजर दुर्ग में कार्तिक पूर्णिमा पर पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हुआ। चंदेलकालीन विरासत, त्रिस्तरीय प्राचीरों और अद्वितीय स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध इस दुर्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठेश्वर, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय का पूजन किया। मान्यता के अनुसार, यहां कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 24 और 25 नवंबर को दुर्ग में प्रवेश निशुल्क रखा है। मेले में 26 नवंबर को दंगल भी आयोजित होगा।

आगरा में प्रकाश पर्व पर दो लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मनाया गया। पंजाब, उत्तराखंड और देश-विदेश से पहुंचे करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। सुबह चार बजे से शबद कीर्तन, कथा और अरदास का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने अटूट लंगर छका और रात में करीब एक घंटे तक चली रंग-बिरंगी आतिशबाजी का आनंद लिया। योगी सरकार की मुख्यमंत्री पर्यटन स्थल विकास योजना के तहत यहां 5.8 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बहुउद्देशीय हॉल बनाया जा रहा है, जिसके लिए 2.9 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण और बेहतर प्रकाश व्यवस्था से श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिली है। इस तरह प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में धार्मिक आयोजनों ने आस्था के साथ लोकसंस्कृति, सामाजिक सहभागिता और पर्यटन की संभावनाओं को भी नई पहचान दी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports