,

नए साल से पहले एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IPS अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

भोपाल  मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में प्रशासनिक महकमे में बड़ी फेरबदल देखने को मिल सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के 12 जिला कलेक्टर की पदोन्नति होने वाली है। पदोन्नत होने वाले जिला कलेक्टर में कई बड़े शहरों के जिला अधिकारियों का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि 1 जनवरी 2027 से 2011…

नए साल से पहले एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IPS अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

भोपाल 

मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में प्रशासनिक महकमे में बड़ी फेरबदल देखने को मिल सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के 12 जिला कलेक्टर की पदोन्नति होने वाली है। पदोन्नत होने वाले जिला कलेक्टर में कई बड़े शहरों के जिला अधिकारियों का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि 1 जनवरी 2027 से 2011 और 2014 बैच के अधिकारियों का प्रमोशन हो जाएगा। हालांकि अभी तक पदोन्नति को लेकर होने वाली बैठक की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ये कहा जा रहा है कि दिसंबर महीने में सामान्य प्रशासन विभाग की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

इन अधिकारियों का भी होगा प्रमोशन
इसके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधि
कारियों को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर बनाया जाएगा। इसी तरह आइपीएस अधिकारियों को डीजी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आइजी, डीआइजी, एसएसपी और एसपी पद पर प्रमोट किया जाएगा। राज्य पुलिस सेवा, राज्य वन सेवा, मंत्रालय सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत करने के लिए डीपीसी होगी।

2014 बैच के 12 कलेक्टरों की अपर सचिव पद पर पदोन्नति

क्र. सं. कलेक्टर का नाम वर्तमान जिला
1 साकेत मालवीय अशोकनगर
2 अरुण विश्वकर्मा जबलपुर
3 ऋषभ गुप्ता खंडवा
4 नेहा मीना देवास
5 आशीष वशिष्ठ नर्मदापुरम
6 अंकित अस्थाना सिंगरौली
7 आदित्य सिंह बालाघाट
8 लोकेश जांगिड़ मुरैना
9 दिलीप कुमार यादव सागर
10 नीतू माथुर आलीराजपुर
11 अंजू पवन भदौरिया डिंडौरी
12 जमुना भिड़े निवाड़ी

2011 बैच के IAS अधिकारियों की सचिव पद पर पदोन्नति

क्र. सं. अधिकारी का नाम
1 वीएस चौधरी कोलसानी
2 हरजिंदर सिंह
3 सौरभ कुमार सुमन
4 नेहा मारव्या
5 विजय कुमार जे
6 अनुग्रह पी
7 बी विजय दत्ता
8 मोहित बुंदस
9 संजीव श्रीवास्तव
10 चंद्रमौली शुक्ला
11 मनोज पुष्प
12 उमाशंकर भार्गव
13 गौतम सिंह
14 प्रीति जैन
15 उषा परमार
16 सरिता ओमबाला प्रजापति
17 मुजीबुर्रहमान खान
18 दिनेश जैन
19 गिरीश शर्मा
20 शिवराज सिंह वर्मा
21 वीरेंद्र कुमार

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports