BHEL में ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की ओर से ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बीएचईएल में बतौर ट्रेनी के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कल यानी 25 नवंबर से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान…

BHEL में ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की ओर से ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार बीएचईएल में बतौर ट्रेनी के रूप में नौकरी करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कल यानी 25 नवंबर से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 200 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 28 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।

भर्ती संबंधित विवरण
इस भर्ती के जरिये कुल 200 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल के लिए कुल 82 पद, ईडल्ब्यूएस के लिए कुल 20 पद, ओबीसी के लिए कुल 55 पद, एसटी के लिए कुल 14 पद आरक्षित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता
ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस
ट्रेनी के पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1072 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को 472 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई
बीएचईएल में ट्रेनी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन कल से शुरू होने जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ट्रेनी के पदों पर आवेदन कर सकेंगे।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
    वेबसाइट के होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    इसके बाद BHEL Trainee Recruitment 2027 लिंक पर क्लिक करना होगा।
    लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करना होगा।
    अब निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा और दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
    अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports