,

चाऊमीन खाने के बाद दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, दूसरा ICU में भर्ती

फरीदाबाद. डबुआ कालोनी थाना क्षेत्र की नेहरू कालोनी में चाऊमीन खाने के बाद दो सगे भाइयों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उल्टियां होने लगीं। स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान आठ वर्षीय छोटे भाई राघव की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल आइसीयू में भर्ती है। उसकी…

चाऊमीन खाने के बाद दो बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, दूसरा ICU में भर्ती

फरीदाबाद.

डबुआ कालोनी थाना क्षेत्र की नेहरू कालोनी में चाऊमीन खाने के बाद दो सगे भाइयों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उल्टियां होने लगीं। स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान आठ वर्षीय छोटे भाई राघव की मौत हो गई, जबकि 10 वर्षीय बड़ा भाई कुनाल आइसीयू में भर्ती है।

उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना 21 नवंबर की है। शुरुआती तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार क्या था पूरा मामला?
नेहरू कॉलोनी निवासी शमशेर सेक्टर-58 में मोटर मैकेनिक का काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। 14 वर्षीय यश सबसे बड़ा, कुनाल 10 साल और राघव आठ साल का था। पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर को राघव स्कूल से घर आने के बाद चने खाकर ट्यूशन चला गया था। शाम करीब सात बजे लौटने पर उसने मां से भूख लगने की बात कही। उस समय घर में चावल बन रहे थे। इसी दौरान कुनाल भी उसके पास पहुंच गया। दोनों भाई 10-15 रुपए लेकर घर से बाहर निकल गए।

चचेरे भाई के साथ खाए थे चिप्स और चाउमीन
बताया जा रहा है कि बाहर दोनों भाइयों को उनका चचेरा भाई मिला। उसके पास चिप्स थे। तीनों ने साथ बैठकर चिप्स खाए। इसके बाद दोनों भाइयों ने बाजार में चाउमीन भी खाई। घर लौटने के कुछ समय बाद राघव ने मां से चक्कर आने और उल्टी जैसा महसूस होने की शिकायत की। शुरुआत में मां को लगा कि शायद भूख के कारण ऐसा हो रहा है, लेकिन कुछ ही देर में कुनाल की भी तबीयत बिगड़ गई। उसे भी उल्टियां होने लगीं। दोनों बच्चों की एक साथ तबीयत बिगड़ने से परिवार घबरा गया।

इलाज के दौरान हुई मौत, भाई गंभीर
परिजन दोनों बच्चों को तुरंत NIT-3 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान राघव की हालत लगातार बिगड़ती गई और रात में उसकी मौत हो गई। वहीं, कुनाल को ICU में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार होने की जानकारी सामने आई है। डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि राघव की मौत किस वजह से हुई। डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि राघव की मौत किस वजह से हुई।

थाना प्रभारी बोले- फूड पॉइजनिंग की आशंका
डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों ने शाम को चाऊमीन खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई। शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी इसे मौत का प्रमाणित कारण नहीं माना जा सकता। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि राघव की मौत किस वजह से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports