कैफे में पार्टी के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो सहकर्मियों पर आरोप

नई दिल्ली दिल्ली में एक 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल है। लेटनाइट पार्टी के बाद घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,…

कैफे में पार्टी के बाद युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो सहकर्मियों पर आरोप

नई दिल्ली

दिल्ली में एक 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल है। लेटनाइट पार्टी के बाद घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार इलाके में 22 साल की एक महिला के कथित गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?
कल रात कुल आठ लोग प्रीत विहार के एक कैफे में गए थे। कैफे रात 11:30 बजे बंद हो गया था। लेकिन उनमें से एक के पास कैफे की चाबी थी, इसलिए उन्होंने कैफे खोलकर पार्टी की। उन्होंने शराब पी और तड़के करीब 3:30 बजे वहां से निकले।

तीन आरोपी गिरफ्तार
कैफे से निकलने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर उस महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना में कुछ अन्य लोगों ने भी मदद की थी। शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें गैंगरेप से जुड़ी धाराएं भी शामिल हैं। दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी तीन संदिग्धों की तलाश जारी है।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद युवती थाने नहीं गई। इसके बजाय, वह दो अन्य युवतियों के साथ एक दोस्त के पास कहीं और चली गई थी। पुलिस को इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है, जिसमें कुछ लोगों को एक गाड़ी में जाते हुए देखा जा सकता है।

इसके बाद, सुबह लगभग 5:45 बजे युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर लिया है, जिसे अदालत के सामने भी पेश किया जाएगा। पूरे मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस कैफे में मौजूद लोगों के बयानों, सीसीटीवी फुटेज और युवती के बयानों के आधार पर घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports