,

1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

योगी सरकार की पहल से 1.33 लाख विद्यालयों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन – संविधान दिवस पर बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में हुए विशेष आयोजन, रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने जानी संविधान निर्माण की गौरवशाली यात्रा – प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया संविधान…

1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

योगी सरकार की पहल से 1.33 लाख विद्यालयों में गूंजा संविधान का संदेश, 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

– संविधान दिवस पर बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में हुए विशेष आयोजन, रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने जानी संविधान निर्माण की गौरवशाली यात्रा

– प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

– संविधान सभा के सदस्यों, उनके योगदान और संविधान निर्माण की प्रक्रिया से परिचित हुए बच्चे

– पोस्टर, चित्रकला, बुकमार्क, बैज और कोलाज जैसी गतिविधियों में दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

– संवैधानिक आदर्शों के साथ मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति भी हुए जागरूक

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है। इसी क्रम में 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में विशेष आयोजन किए गए।

प्रदेश के 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.42 करोड़ विद्यार्थियों ने संविधान दिवस के कार्यक्रमों में सहभागिता की। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संविधान निर्माण की गौरवशाली यात्रा, संविधान सभा के सदस्यों और उनके योगदान को जाना। इन आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक आदर्शों से परिचित कराया गया।

योगी सरकार की इस पहल से विद्यालयों में शिक्षा के साथ संवैधानिक चेतना और जिम्मेदार नागरिकता के विकास को प्रोत्साहन मिला। व्यापक स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने नई पीढ़ी को संविधान के मूल्यों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से समझे संवैधानिक आदर्श
विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। बच्चों को बताया गया कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं। इन मूल्यों का सम्मान और उन्हें अपने व्यवहार में अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा से हुए परिचित
विद्यालयों में आयोजित परिचर्चाओं और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने संविधान सभा की भूमिका, उसके सदस्यों के योगदान और संविधान निर्माण की प्रक्रिया को समझा। इससे विद्यार्थियों को देश के लोकतांत्रिक इतिहास और संविधान निर्माण के पीछे हुए सामूहिक विमर्श की जानकारी मिली।

रचनात्मक गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा
संविधान दिवस को सहभागितापूर्ण और रोचक बनाने के लिए विद्यार्थियों ने पोस्टर, चित्रकला, बुकमार्क, बैज और कोलाज जैसी गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से संविधान के मूल सिद्धांतों, नागरिक अधिकारों और राष्ट्रीय मूल्यों को प्रस्तुत किया।

अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी मिला संदेश
कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों के साथ नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। सामाजिक समरसता, विविधता में एकता, राष्ट्रीय अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों और सहभागिता का विवरण डिजिटल माध्यम से भी दर्ज किया गया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports