8th Pay Commission: कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर, 5.14 लाख की रकम का पूरा हिसाब

नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सैलरी बढ़ने और एरियर का इंतजार अभी भी बना हुआ है। अभी तक सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर और पे मैट्रिक्स को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में सभी यह अनुमान लगाने का प्रयास कर रहे हैं…

8th Pay Commission: कर्मचारियों को कितना मिलेगा एरियर, 5.14 लाख की रकम का पूरा हिसाब

नई दिल्ली
8वें वेतन आयोग (8th pay commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सैलरी बढ़ने और एरियर का इंतजार अभी भी बना हुआ है। अभी तक सरकार की ओर से फिटमेंट फैक्टर और पे मैट्रिक्स को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में सभी यह अनुमान लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि कितना एरियर मिल सकता है। तो आइए आज समझते हैं कि अगर वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी होती है, तो कर्मचारियों को कितना एरियर मिल सकता है।

कब से लागू होगा 8वां वेतन (8th cpc)?
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी इसी तारीख से मिले। आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को मई-जून 2027 के आसपास सौंप सकता है। इसके बाद ही सरकार का फैसला आएगा। इसका मतलब है कि वास्तविक वेतन बढ़ोतरी (salary), एरियर (arrear) और भुगतान की तारीख को लेकर अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है।

फिटमेंट फैक्टर कितना अहम?
नई सैलरी तय करने के लिए फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) काफी अहम माना जाता है। फिटमेंट फैक्टर के जरिए ही मौजूदा बेसिक पे (basic pay) को बढ़ाकर नया बेसिक पे तय किया जाता है। 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) में 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था। 8वें वेतन के लिए कर्मचारी संगठनों की ओर से 2.92, 3.61 और 3.83 जैसे फैक्टर की मांग रखी गई है, लेकिन फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है ।

कितना मिलेगा एरियर?
एरियर की कैलकुलेशन समझने के लिए लेवल-6 के एक कर्मचारी का उदाहरण लेते हैं, जिसकी मौजूदा बेसिक सैलरी 44,900 रुपये है। मान लीजिए कि 8वें वेतन आयोग में भी 7वें वेतन आयोग वाला 2.57 फिटमेंट फैक्टर ही लागू होता है। तो इस आधार पर 44,900 रुपये को 2.57 से मल्टिपल करने पर नई बेसिक सैलरी 1,15,393 रुपये आती है। अगर इस सैलरी का राउंड ऑफ मानें तो ये 1,15,400 रुपये हो जाएगी।

मौजूदा वेतन में मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) को भी जोड़ना जरूरी है। उदाहरण के अनुसार, जनवरी से जून 2026 तक 60% DA मानने पर कर्मचारी की मासिक सैलरी 71,840 रुपये होगी। वहीं, जुलाई से दिसंबर तक 63% DA के हिसाब से यह रकम 73,187 रुपये हो जाएगी। इसलिए एरियर की सही गणना के लिए दोनों अवधियों की सैलरी अलग-अलग निकालनी होगी।

12 महीने का एरियर
1,15,400 रुपये सैलरी के आधार पर जनवरी से जून तक हर महीने का अंतर 43,560 रुपये होगा। छह महीने के हिसाब से यह रकम 2,61,360 रुपये बनती है। वहीं, जुलाई से दिसंबर तक मंथली अंतर 42,213 रुपये होगा। छह महीने के लिए यह रकम 2,53,278 रुपये होगी। दोनों को जोड़ने पर 12 महीने का कुल अनुमानित एरियर 5,14,638 रुपये आता है। बता दें कि यह रकम अनुमानित कैलकुलेशन के जरिए निकाली गई है , यह आंकड़ा अभी फिक्स नहीं है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports