,

यूपी विधानसभा चुनाव सर्वे में भाजपा आगे, सपा-कांग्रेस गठबंधन से अखिलेश की उम्मीदें बरकरार

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तेज हो चुकी गतिविधियों के बीच नया ओपिनियन पोल सामने आया है। इस सर्वे में तीसरी बार यूपी में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। रिपोर्ट के अनुसार सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ती हैं तो अखिलेश यादव के भी मुख्यमंत्री बनने और सरकार बनाने के चांस हैं।…

यूपी विधानसभा चुनाव सर्वे में भाजपा आगे, सपा-कांग्रेस गठबंधन से अखिलेश की उम्मीदें बरकरार

लखनऊ 

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तेज हो चुकी गतिविधियों के बीच नया ओपिनियन पोल सामने आया है। इस सर्वे में तीसरी बार यूपी में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। रिपोर्ट के अनुसार सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ती हैं तो अखिलेश यादव के भी मुख्यमंत्री बनने और सरकार बनाने के चांस हैं। 'स्कोर इंटेलिजेंस' (SCORE Intelligence) एजेंसी के सर्वे में 15 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 के बीच 91,429 मतदाताओं के सैंपल साइज पर किए गए आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। इसमें सत्ता में काबिज भाजपा और विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी सपा के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल रहा है।

सर्वे ऐसे समय में आया है जब सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। सर्वे के ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि विपक्ष के लिए गठबंधन की एकजुटता चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा कारक साबित हो सकती है। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव अलग-अलग लड़े जाते हैं तो भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में सबसे आगे दिख रही है। यदि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो इंडिया गठबंधन भी बहुमत के जादुई आंकड़े को छू सकता है और अखिलेश यादव के पास सरकार बनाने का मजबूत अवसर बन सकता है।

क्या कहता है सीटों का गणित?
403 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 202 सीटों की आवश्यकता होती है। सर्वे के अनुसार, भाजपा को 177 से 215 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यदि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं होता है तो सपा 160 से 202 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस पहले की तरह दो सीटों पर ही सिमट सकती है। जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल को 10 सीटें और अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) को पांच सीटें मिलने की उम्मीद है। ओपी राजभर की सुभासपा को 3 – 5 सीटें और संजय निषाद की निषाद पार्टी को 3 सीटें मिल सकती हैं। राजाभैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को 2 और मायावती की बसपा को पहले की तरह एक सीट पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

वोट शेयर में सपा को बढ़त, 42 सीटों पर कांटे की टक्कर
सर्वेक्षण के आंकड़ों का एक दिलचस्प पहलू यह है कि कुल वोट प्रतिशत के मामले में समाजवादी पार्टी (36.98%) और भाजपा (36.69%) के बीच महज 0.29 फीसदी का अंतर है। वोट शेयर में मामूली बढ़त के बावजूद सीटों की संख्या में भाजपा आगे नजर आ रही है, जिसका मुख्य कारण पश्चिमी यूपी और कुछ अन्य क्षेत्रों में भाजपा का मजबूत वोट कंसंट्रेशन माना जा रहा है। सर्वे एजेंसी के विश्लेषण में यह भी सामने आया है कि राज्य की करीब 42 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा और सपा के बीच हार-जीत का अंतर बेहद कम रह सकता है, और यही सीटें अंतिम परिणाम तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बदलेगा पूरा समीकरण
रिपोर्ट के अनुसार गठबंधन की स्थिति में चुनावी तस्वीर काफी प्रतिस्पर्धी हो जाती है। यदि सपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो वोटों के जुड़ाव से इंडिया गठबंधन को 174 से 219 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जो बहुमत के आंकड़े (202) के पार जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) गठबंधन के खाते में 181 से 226 सीटें जाने की संभावना व्यक्त की गई है।

योगी मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद
सर्वे के दौरान मतदाताओं से अगले मुख्यमंत्री की पसंद को लेकर भी सवाल पूछा गया। एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार योगी आदित्यनाथ 35.29% मतदाताओं की पसंद हैं। अखिलेश यादव को 26.50% लोग मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। बसपा प्रमुख मायावती के पक्ष में 8.59% मतदाता हैं। ओवैसी की तरफ से सीएम चेहरा घोषित चंद्रशेखर आजाद को 1.90% लोग सीएम देखना चाहते हैं। वहीं, प्रियंका गांधी को 1.25%, राजनाथ सिंह को 1%, राहुल गांधी को 0.27% और केशव प्रसाद मौर्य को 0.14% लोगों ने अपनी पसंद बताया। 22.66% मतदाताओं ने कोई स्पष्ट राय नहीं दी।

किसे कितनी सीटें और वोट

भाजपा 177 – 215 सीटें 36.69% वोट

समाजवादी पार्टी 160 – 202 सीटें 36.98% वोट

राष्ट्रीय लोक दल 10 सीटें 1.15% वोट

अपना दल (सोनेलाल) 5 सीटें 1.23% वोट

सुभासपा 3 – 5 सीटें 0.80% वोट

निषाद पार्टी 1 – 3 सीटें 0.51% वोट

कांग्रेस 2 सीटें 7.67% वोट

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक 2 सीटें 0.12% वोट

बहुजन समाज पार्टी 1 सीट 11.45% वोट

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports