,

भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक में विभिन्न समाजों से संवाद, समरसता और संगठन पर जोर

भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक में विभिन्न समाजों से संवाद, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना भाजपा का संकल्प : ब्रजेश पाठक लखनऊ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 एवं 26 नवंबर को दो दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक का आयोजन राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री आवास…

भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक में विभिन्न समाजों से संवाद, समरसता और संगठन पर जोर

भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक में विभिन्न समाजों से संवाद, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना भाजपा का संकल्प : ब्रजेश पाठक

लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 25 एवं 26 नवंबर को दो दिवसीय सामाजिक संपर्क बैठक का आयोजन राजभवन कॉलोनी स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर किया गया। ‘अनेक समाज, एक परिवार’ की भावना के साथ आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं भाजपा सामाजिक संपर्क अभियान संयोजक डॉ. नीरज सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से संवाद किया। बैठक में धानुक, सोनकर, स्वर्णकार, बहेलिया, बढ़ई, विश्वकर्मा एवं भुर्जी समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपस्थित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में पिछले 10 वर्षों में जो बदलाव आया है, उसे हम सभी ने अपनी आंखों से देखा है। एक समय था जब उत्तर प्रदेश को गुंडों और अपराधियों का प्रदेश कहा जाता था। समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। परिवार के लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। आज अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो रही है। जब भी गुंडे और माफिया सक्रिय होते हैं, सबसे अधिक अत्याचार गरीबों और कमजोर वर्गों पर होता है। भाजपा सरकार ने ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई कर आम जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। पहले बिजली के लिए लोगों को दिन-रात इंतजार करना पड़ता था। गांवों में इनवर्टर और जनरेटर पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम हुआ है। सड़कों का व्यापक विस्तार हुआ है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया गया है और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाया गया है। पहले गरीब परिवारों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता था, लेकिन आज पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। आज हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर कानून-व्यवस्था, अच्छी सड़कें, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बिजली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने विश्वकर्मा समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं। यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती के दिन ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया जाता है। विश्वकर्मा समाज देश और प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला समाज है। समाज के लोग अपने हुनर, परिश्रम और कौशल से राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। घर-परिवार से लेकर समाज और देश को जोड़ने में इस समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। भगवान विश्वकर्मा के मानस पुत्रों को मैं नमन और अभिनंदन करता हूं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। गरीबों को पक्के मकान, घर-घर नल से स्वच्छ जल और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।

अंत में उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि अकेले चलने से मंजिल हासिल नहीं होती, बल्कि संगठित होकर चलने से बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। हमें अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य को एक दिशा में लगाना होगा। जब तक कमल प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार विजय प्राप्त नहीं करता, तब तक हमें पूरी ताकत और एकजुटता के साथ कार्य करना है। हम सभी संकल्प लेकर जाएं कि समाज की एकता, सम्मान और विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

बैठक संयोजक डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित की हम सब की विचारधारा  और आधार है, सामाजिक संपर्क बैठक समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, समन्वय और आत्मीयता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों के विचारों, अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का अवसर मिलता है। संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़कर राष्ट्रहित एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय, सेवा, सुशासन एवं सामाजिक समरसता पर आधारित है। पार्टी का प्रयास है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में उसकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सामाजिक संपर्क बैठकों के माध्यम से भाजपा की विचारधारा, नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में मंच पर पूर्व सांसद विनोद सोनकर, राष्ट्रीय स्वर्णकार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी, सुशील धानुक, राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सोनी, खटीक समाज महिला मोर्चा की प्रदेश ,अध्यक्ष आकांक्षा सोनकर, युवा क्रांति मंच स्वर्णकार समाज के राष्ट्रीय महासचिव विजय सोनी,भुर्जी समाज से सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान,राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय भुर्जी भोजवाल महासभा संतोष गुप्ता , बहेलिया समाज के प्रधान विशंभर जी,पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती कमला,बाबा रामदास बहेलिया, विश्वकर्मा समाज से पूर्व मंत्री कृष्णमुरारी, विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा, बढ़ई समाज से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports