अंडर-19 विश्व कप के हीरो बाबा अपराजित ने 32 साल की उम्र में लिया संन्यास

नई दिल्ली  तमिलनाडु के पूर्व कप्तान बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसके साथ ही उनके 15 साल का करियर समाप्त हो गया। उन्होंने इस दौरान अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और कुल 102 प्रथम श्रेणी के मैच खेले। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के…

अंडर-19 विश्व कप के हीरो बाबा अपराजित ने 32 साल की उम्र में लिया संन्यास

नई दिल्ली
 तमिलनाडु के पूर्व कप्तान बाबा अपराजित ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जिसके साथ ही उनके 15 साल का करियर समाप्त हो गया। उन्होंने इस दौरान अंडर-19 स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और कुल 102 प्रथम श्रेणी के मैच खेले। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। इसके बाद वह 2024-25 सत्र में पेशेवर क्रिकेट के तौर पर केरल चले गए। बाबा अपराजित के जुड़वा भाई बाबा इंद्रजीत भी क्रिकेटर हैं।

बाबा अपराजित के नाम 20 शतक दर्ज
बाबा अपराजित ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर संन्यास के बारे में जानकारी दी। कोचिंग में अपना करियर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वह तमिल भाषा में क्रिकेट कमेंट्री भी करते हैं। अपराजित ने सभी प्रारूपों में 20 शतक लगाए। वह तमिलनाडु की तीन खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे। इनमें 2017-18 में विजय हजारे ट्रॉफी तथा 2020-21 और 2021-22 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने वाली टीम शामिल हैं।

बाबा अपराजित का करियर
फॉर्मेट            मैच         रन        हाईएस्ट      बैटिंग औसत     शतक     विकेट     बेस्ट स्पेल     बॉलिंग औसत
फर्स्ट क्लास    102     5199     212             39.68             12         75            5/86          41.66
लिस्ट ए           114     4278     137            45.03              8           83           5/15          28.28
टी20                 63     1147       67              27.3                0          17             2/9           21.41

अंडर-19 विश्व कप 2012 में किया था दमदार प्रदर्शन
भारत की अंडर-19 विश्व कप 2012 में जीत के दौरान वे पहली बार सुर्खियों में आए, जहां उन्होंने 171 रन बनाए और अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से पांच विकेट लिए। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्हें 2015 में भारत ए की टीम में भी चुना गया था। वह चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट का आईपीएल में हिस्सा रहे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports