,

रेलवे ने चलाईं चार स्पेशल ट्रेनें, छपरा, सहरसा और दरभंगा से मिलेगी कनेक्टिविटी

लखनऊ  यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 26 से 30 नवम्बर के बीच लखनऊ होकर चार त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि छपरा-आनन्द विहार, सहरसा-अमृतसर, सहरसा-आनन्द विहार और दरभंगा-आनन्द विहार के बीच ये विशेष गाड़ियां इकहरी यात्रा के लिए चलाई जाएंगी, जिससे…

रेलवे ने चलाईं चार स्पेशल ट्रेनें, छपरा, सहरसा और दरभंगा से मिलेगी कनेक्टिविटी

लखनऊ
 यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 26 से 30 नवम्बर के बीच लखनऊ होकर चार त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि छपरा-आनन्द विहार, सहरसा-अमृतसर, सहरसा-आनन्द विहार और दरभंगा-आनन्द विहार के बीच ये विशेष गाड़ियां इकहरी यात्रा के लिए चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा लखनऊ मंडल में सब-वे निर्माण व गर्डर लॉन्चिंग/डी-लॉन्चिंग कार्यों के चलते 27 नवम्बर से कुछ नियमित ट्रेनों के समय में पुनर्निर्धारण और मार्ग में नियंत्रण भी किया जाएगा।

लखनऊ होकर गुजरेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 26 नवम्बर को इकहरी यात्रा के लिए छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल आरक्षित त्यौहार विशेष गाड़ी (05013) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 नवम्बर को 17.00 बजे छपरा से चलकर गोरखपुर व गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 04.40 बजे लखनऊ (उत्तर रेलवे) पहुंचेगी। लखनऊ से रवाना होने के बाद यह कानपुर सेंट्रल, टूण्डला व गाज़ियाबाद के रास्ते 15.50 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 30 को चलेगी
रेलवे 30 नवम्बर को सहरसा-अमृतसर त्यौहार विशेष गाड़ी (05595) की इकहरी यात्रा संचालित करेगा। यह ट्रेन 30 नवम्बर को 13.35 बजे सहरसा से रवाना होकर गोरखपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 06.05 बजे लखनऊ (उत्तर रेलवे) पहुंचेगी। लखनऊ के बाद यह हरदोई, बरेली, मुरादाबाद व दिल्ली होते हुए 22.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी

सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन 28 को चलेगी
रेलवे 28 नवम्बर को सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी (05599) की इकहरी यात्रा संचालित करेगा। यह ट्रेन 28 नवम्बर को 22.00 बजे सहरसा से रवाना होकर गोरखपुर, गोंडा के रास्ते अगले दिन 15.25 बजे लखनऊ (उत्तर रेलवे) पहुंचेगी। लखनऊ से छूटने के बाद यह बरेली, मुरादाबाद व गाज़ियाबाद होते हुए तीसरे दिन 02.30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

लखनऊ होकर गुजरेगी दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 28 नवम्बर को दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन (05531) की इकहरी यात्रा संचालित करेगा। यह ट्रेन 28 नवम्बर को 22.55 बजे दरभंगा से रवाना होकर गोरखपुर व अयोध्या धाम जं. के रास्ते अगले दिन 13.10 बजे लखनऊ (उत्तर रेलवे) पहुंचेगी। लखनऊ के बाद यह कानपुर सेंट्रल, टूण्डला व गाज़ियाबाद होते हुए 21.30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

लखनऊ-बनारस और बनारस-देहरादून एक्सप्रेस के समय में 27 से बदलाव
लखनऊ मंडल के रूपामऊ-रायबरेली व कुन्दनगंज-बछरावां के बीच सब-वे निर्माण व गर्डर कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 27 नवम्बर व 04 दिसम्बर को 15108 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस लखनऊ से 60 मिनट पुनर्निर्धारित व निगोहां से 60 मिनट नियंत्रित होगी। वहीं, 27, 29 नवम्बर व 04, 06 दिसम्बर को 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports