मध्य प्रदेश के 15 लाख छात्रों को राहत, बोर्ड परीक्षा में दो नंबर के प्रश्नों में मिलेगा ऑप्शन

भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बार फिर से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है. इससे प्रदेश के लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है. माशिमं की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि अब दो अंक वाले छोटे सवालों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प दिया जाएगा. इसका मतलब है कि…

मध्य प्रदेश के 15 लाख छात्रों को राहत, बोर्ड परीक्षा में दो नंबर के प्रश्नों में मिलेगा ऑप्शन

भोपाल 

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बार फिर से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है. इससे प्रदेश के लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है. माशिमं की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि अब दो अंक वाले छोटे सवालों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प दिया जाएगा. इसका मतलब है कि छात्रों को दो अंक के प्रश्न में दिए गए दो विकल्पों में से किसी एक का उत्तर लिखना होगा। 

माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में उपलब्ध वैकल्पिक को लेकर भी पहले दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. अब इनमें एक बार फिर से बदलाव किया गया है. इस बदलाव से लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है। 

पहले की तरह मिलेगा विकल्प
जारी नए निर्देश में यह भी बताया गया है कि केवल इस सत्र (2026-27) में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के दो अंक वाले अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में पहले की तरह ही विकल्प दिया जाएगा. वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से स्षप्ट किया गया है कि पहले जारी किए गए सभी निर्देश लागू रहेंगे. साथ ही यह भी बताया है कि उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

परीक्षा में कितने छात्र बैठेंगे ?
करीब 1 महीने पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से एक आदेश जारी किया गया था. उसमें 2 अंकों के सवालों में विकल्प को खत्म कर दिया गया था. वहीं एक बार फिर से इसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से बदलाव किया गया है. बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 15 से 16 लाख छात्रों के बैठने की संभावना है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports