,

कोदो, कुटकी और समां के निर्यात में उछाल, 550 करोड़ रुपये तक पहुंचा कारोबार

कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मिलेट खरीदी दर बढ़कर हुई 100 रूपये प्रति क्विंटल यूएई, यूएस और यूरोप के देशों में श्रीअन्न की मांग बढ़ी भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश प्राकृतिक खेती में अग्रणी स्थान पर है। श्रीअन्न उत्पादन…

कोदो, कुटकी और समां के निर्यात में उछाल, 550 करोड़ रुपये तक पहुंचा कारोबार

कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मिलेट खरीदी दर बढ़कर हुई 100 रूपये प्रति क्विंटल
यूएई, यूएस और यूरोप के देशों में श्रीअन्न की मांग बढ़ी

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश प्राकृतिक खेती में अग्रणी स्थान पर है। श्रीअन्न उत्पादन के लिये जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को प्रेरित करने के परिणामस्वरूप अब पिछले तीन सालों में मध्यप्रदेश में श्रीअन्न का न सिर्फ उत्पादन बढ़ा है है बल्कि कुटकी, कोदो और समां का पांच अरब 50 करोड़ रूपये मूल्य का निर्यात हुआ है। जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को भरपूर लाभ हुआ है। वर्तमान में यूएई, यूएस और यूरोप के देशों में श्रीअन्न की मांग बढ़ी है। देश में मिलेट से बने पौष्टिक आहार की काफी मांग है।

औषधीय गुणवत्ता और पौष्टिकता के कारण अब दुनिया श्रीअन्न की ओर लौट रही है। ग्लोबल मार्केट में श्रीअन्न की मांग बढ़ रही है। श्रीअन्न अब किसानों के लिये आर्थिक लाभ देने वाली फसल बन गया है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिऩ-बी कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर होता है।

मुख्यमंत्री की पहल पर बनी श्रीअन्न उत्पादन की रणनीति से वर्ष 2024-25 में कुटकी, कोदो और समां का एक अरब 83 करोड़ का निर्यात हुआ है। इसमें 49 करोड़ 30 लाख रूपये मूल्य की कुटकी, एक अरब 26 करोड़ रूपये मूल्य की कोदों और 7.48 करोड़ मूल्य की समां शामिल है। इसी प्रकार 2025-26 में इन तीनों मिलेट का दो अरब 24 करोड़ 32 लाख रूपये मुल्य का निर्यात हुआ है। इनमें 94.54 करोड़ रूपये मूल्य की कुटकी, एक अरब 19 करोड़ मूल्य की कोदों और 10.1 करोड़ मूल्य के समां का निर्यात शामिल है। वर्ष 2026 में अब तक मंडियों से एक अरब 42 करोड़ 55 लाख रूपये मूल्य की फसलों का निर्यात हुआ है। इसमें 55.54 करोड़ रूपये मूल्य की कुटकी, 78.86 करोड़ रूपये मूल्य की कोदों और 8.14 लाख करोड़ मूल्य की समां का निर्यात हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर श्रीअन्न उत्पादन करने वाले जनजातीय क्षेत्र के किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिये रानी दुर्गावती श्रीअन्न उत्पादन प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में 16 जिलों में पहली बार श्रीअन्न की खरीदी हो रही है। इन जिलों में जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, बालाघाट, सिवनी, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं।

रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों से 1,000 रूपये प्रोत्साहन राशि प्रति क्विंटल कोदो- कुटकी की खरीदी हो रही है। कोदो-कुटकी की खरीद के लिए 15,000 से ज्यादा किसानों ने आगे बढ़कर रजिस्ट्रेशन किया गया है। इन किसानों का 21,000 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। सरकार ने दो साल बाद कुटकी खरीदी रेट को 3500 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3600 रूपये प्रति क्विंटल और कोदो खरीदी रेट को 2500 रूपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2600 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस बार 32,500 मीट्रिेक टन मिलेट खरीदी की तैयारी है। पिछले साल 3000 मीट्रिक टन खरीदी हुई थी।

कृषक कल्याण वर्ष-2026 में राज्य सरकार श्रीअन्न उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय बहुल क्षेत्रों में पारंपरिक कोदो-कुटकी को बचाने और उत्पादन करने के लिये किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। मुख्य रूप से कोदो, कुटकी मण्डला, जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट, कटनी, छिंदवाड़ा़, पांडुर्ना और सिवनी से उगाई जाती है। डिंडोरी में 19 हजार हेक्टेयर, उमरिया में 12700 हेक्टेयऱ, मण्डला में 12 हजार हेक्टेयर, शहडोल में 10,000 हेक्टेयर और जबलपुर में 7500 हेक्टेयर और कटनी में 6500 हेक्टेयर में कोदो कुटकी होती है।

सिताही और नागदमन कुटकी को जी-आई टैग

मध्यप्रदेश की सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी को जी आई टैग प्राप्त है। सिताही कुटकी एक कम अवधि (60 दिन) वाली 'लिटिल मिलेट' (छोटी बाजरा) की देशी किस्म है। यह वर्षा-आधारित क्षेत्रों और देर से बुवाई की स्थितियों के लिए उपयुक्त है। यह सूखे की मार, नमी की कमी, और प्रमुख कीटों (शूट फ्लाई), 'ग्रेन स्मट' व 'ब्राउन स्पॉट' जैसी बीमारियों का सामना करने में सक्षम है। इस प्रकार, यह किसानों को एक स्थिर पैदावार दिलाने में मददगार साबित होती है। सिताही कुटकी की मध्यम ऊँचाई और मोटे तने के कारण फसल के गिरने की समस्या नहीं रहती। इसे पहाड़ी, ऊबड़-खाबड़ तथा कमज़ोर मिट्टी वाली स्थितियों में भी उगाया जा सकता है। डिण्डोरी के 'बैगा' तथा 'गोंड' जनजातियों के किसानों के लिए अच्छी आय दे सकती है।

डिंडोरी में 'सिताही कुटकी' की खेती की 10,395 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ोतरी और 10-11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की स्थिर पैदावार से इस क्षेत्र में लोगों की आजीविका, भोजन और पोषण सुरक्षा में मदद मिली है। जनजातीय ज़िलों के लगभग 60,000 आदिवासी किसान—खासकर डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, उमरिया, बालाघाट और जबलपुर के कुछ हिस्सों के किसान पैदावार बढ़ाकर आर्थिक ले सकते हैं। डिंडोरी के पहाड़ी और मुश्किल इलाकों के 54 गाँवों के किसानों को मुनाफ़ा हुआ है। इन इलाकों में दूसरी रबी फ़सलों की खेती नहीं होती। नागदमन कुटकी डिंडोरी जिले में उगाई जाने वाली कुटकी की एक विशिष्ट स्थानीय किस्म है। यह अपने औषधीय गुणों और उच्च पोषण मूल्य के लिए जानी जाती है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर राष्ट्रीय स्तर पर 'सिताही कुटकी' का एक ब्रांड नाम स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इससे बाज़ार में नए अवसर खुलेंगे। इससे बाजरे की खेती करने वाले जनजातीय किसानों को आर्थिक लाभ होगा।

जनजातीय क्षेत्रों में उत्पादन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विशेषज्ञों को जनजातीय जिलों में किसानों को कोदो-कुटकी की सभी प्रकार की किस्मों को बचाने और उनका उत्पादन बढ़ाने के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये हैं। सीधी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा जैसे जिलों में किसानों को जोड़ा गया है।

सहरिया-बहुल श्योपुर जिले में जनजातीय बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए मिलेट आधारित व्यंजनों का उपयोग किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकताओं और एकीकृत बाल विकास योजना के अमले को मिलेट के व्यंजन बनाने की जानकारी दी गई है और इसके पौष्टिक गुणों से परिचित कराया गया है। जिले में 130 एकड़ में कोदो कुटकी की खेती हो रही है। करीब 200 किसानों को इसमें जोड़ा गया है। इस पहल का परिणाम यह रहा कि 2000 बच्चों का पोषण स्तर बढ़ गया और उनके स्वास्थ्य में सुधार आया। डिण्डोरी के समनापुर ब्लाक की महिला किसानों को कोदो-कुटकी उत्पादन से जोड़ा गया है। प्रत्येक महिला किसान के पास औसत ढाई एकड़ खेती है। इससे 32 गांवों की 1250 महिला किसान जुड़कर खेती कर रही है। पिछले दो सालों में कोदो कुटकी उत्पादन बढ़ा है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports