,

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, दमोह में 10 साल की तीसरी सबसे सर्द रात

भोपाल मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह की ठिठुरन बढ़ गई है। दमोह में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि भोपाल में…

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, दमोह में 10 साल की तीसरी सबसे सर्द रात

भोपाल

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह की ठिठुरन बढ़ गई है। दमोह में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के करीब 30 शहरों में रातें पहले के मुकाबले ज्यादा ठंडी हो गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज तीन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

इन तीन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
गुरुवार को भोपाल, शाजापुर और राजगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट आ सकती है। मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान दमोह में 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कटनी के करौंदी में पारा 7.5 डिग्री और शाजापुर के गिरवर में 8 डिग्री रहा। रीवा में न्यूनतम तापमान 9.2 और रायसेन में 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। कई शहरों में पारा 10 डिग्री के आसपास पहुंचने से रात और सुबह की ठंड बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में इस सीजन का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज हुआ है।

बड़े शहरों में ठंड का हाल
इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी रात का तापमान 11 डिग्री से नीचे रहा। जबलपुर में 10.5, इंदौर में 10.6 और ग्वालियर में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। उज्जैन में पारा 11 डिग्री रहा। इसके अलावा गुना में 10.8, उमरिया में 10.3 और छिंदवाड़ा में 11.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

दमोह की रात प्रदेश में सबसे ठंडी
बताते चलें कि पिछले 24 घंटों में दमोह की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री लुढ़ककर 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ने के बीच ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और शिवपुरी में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं दतिया में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा. इंदौर और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री और जबलपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फिलहाल अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं बन रही है। 

भोपाल की ठंड ने किया हैरान
बताते चलें कि बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहा. राजधानी भोपाल में कड़ाके की ठंड सबको हैरान कर रही है. पिछले 24 घंटों में पहाड़ी क्षेत्र पचमढ़ी में पारा 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. दिन का पारा सामान्य से कम रहा. कुछ जिलों को छोड़ शेष जिलों में तापमान सामान्य बना रहा. बीते सोमवार पूर्वी और दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई थी. फिलहाल आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। 

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, शाजापुर और राजगढ़ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में दमोह राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें, गर्म कपड़े पहनकर सिर, कान, नाक और गर्दन को अच्छी तरह ढकें। इसके अलावा, गर्म पानी, सूप, हल्दी वाला दूध पीने तथा विटामिन सी से भरपूर फल और हरी सब्जियां खाने की सलाह दी गई है।

बारिश का दौर खत्म होते ही बढ़ी ठंड
पिछले दिनों सक्रिय रहे चक्रवाती तूफान अकवान के चलते जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बारिश हुई थी। बारिश के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन बारिश थमने के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ लिया है।

अगले दो दिन में और गिरेगा पारा
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है। ऐसा होने पर प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports