युगे युगीन भारत संग्रहालय में दिखेंगी 18 लाख ऐतिहासिक वस्तुएं, 2031 तक पूरा होगा निर्माण

नई दिल्ली  सरकारी दफ्तरों की हलचल के बीच नॉर्थ ब्लॉक के कोर्टयार्ड अब देश के सबसे बड़े संग्रहालय की पहचान बनेंगे। यहां बनने जा रहे युगे युगीन भारत संग्रहालय में इन खुले आंगनों को कांच की छत से ढककर भव्य सेंट्रल गैलरी के रूप में विकसित किया जाएगा। बुधवार को केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल…

युगे युगीन भारत संग्रहालय में दिखेंगी 18 लाख ऐतिहासिक वस्तुएं, 2031 तक पूरा होगा निर्माण

नई दिल्ली
 सरकारी दफ्तरों की हलचल के बीच नॉर्थ ब्लॉक के कोर्टयार्ड अब देश के सबसे बड़े संग्रहालय की पहचान बनेंगे। यहां बनने जा रहे युगे युगीन भारत संग्रहालय में इन खुले आंगनों को कांच की छत से ढककर भव्य सेंट्रल गैलरी के रूप में विकसित किया जाएगा। बुधवार को केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने संग्रहालय की तैयारियों और निर्माण कार्य को दिखाया।

    कांच की छत के नीचे दिखेगा 4.5 हज़ार साल पुराना हमारा भारत
    संग्रहालय में नॉर्थ ब्लॉक के कोर्टयार्ड में कांच की छत वाली गैलरी होगी डिवेलप
    नॉर्थ ब्लॉक की पहली गैलरी 2027 के आखिर में खुलने की उम्मीद
    पहली गैलरी 'अलंकरण' में इतिहास की 1000+ दुर्लभ वस्तुएं दिखेंगी

पहली गैलरी में मोहनजोदड़ो की 4500 साल पुरानी 'डांसिंग गर्ल' होगी
फिलहाल नॉर्थ ब्लॉक के एक विंग में संरक्षण और रिस्टोरेशन का काम चल रहा है। इससे पहले इमारत के संरक्षण से जुड़े जरूरी सर्वे पूरे किए जा चुके हैं। नॉर्थ ब्लॉक की पहली गैलरी अगले साल 2027 के आखिर में खुलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि जनपथ स्थित मौजूदा राष्ट्रीय संग्रहालय भी पहले की तरह राष्ट्रीय संग्रहालय के रूप में ही बना रहेगा। नॉर्थ ब्लॉक के इस विंग में तीन कोर्टयार्ड और उनसे जुड़े कमरों को प्रदर्शनी स्थल में बदला जा रहा है। इनमें से एक कोर्टयार्ड सड़क के स्तर से नीचे है।

कांच की छत वाले आंगन बनेंगे संग्रहालय की केंद्रीय गैलरी
कांच की छत लगाकर इन आंगनों को क्लाइमेट कंट्रोल्ट स्पेस बनाया जाएगा। यहां इतिहास से जुड़ी बड़ी कलाकृतियां रखी जाएंगी। यही संग्रहालय की केंद्रीय गैलरी होगी, जहां से दर्शक अलग-अलग कमरों में बनी प्रदर्शनियों तक पहुंच सकेंगे। रकाबगंज गुरुद्वारे की तरफ से भी प्रवेश की व्यवस्था होगी। सड़क के स्तर वाले हिस्से में एंपी थिएटर बनाया जाएगा, जबकि पीछे कॉरिडोर को भी प्रदर्शनी अनुभव का हिस्सा बनाया जाएगा।

'अलंकरण' गैलरी में दिखेंगी 1000 से अधिक दुर्लभ कलाकृतियां
पहली गैलरी 'अलंकरण' (Adornment) में 1000 से अधिक दुर्लभ वस्तुएं रखी जाएंगी। इसकी शुरुआत मोहनजोदड़ो की लगभग 4500 साल पुरानी कांस्य प्रतिमा 'डांसिंग गर्ल' से होगी। इसके बाद निजाम के शाही गहने, तक्षशिला के आभूषण, गांधार कला की मूर्तियां और लघु चित्रकलाएं देखने को मिलेंगी। निजाम के संग्रह में प्रसिद्ध जैकब हीरा और मोतियों के बेशकीमती हार भी शामिल हैं। गैलरी में कोलकाता के भारतीय संग्रहालय और प्रयागराज संग्रहालय की चुनिंदा कलाकृतियां भी लाई जाएंगी।

18 लाख वस्तुओं से सजेंगी 30 गैलरियां, 2031 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट
इस परियोजना के लिए देशभर के संग्रहालयों और निजी संग्रहों से करीब 18 लाख वस्तुओं की पहचान की गई है। इनमें राष्ट्रीय संग्रहालय, संस्कृति मंत्रालय के संग्रहालय, एएसआई के 52 स्थल संग्रहालय और राज्य संग्रहालय शामिल हैं। नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में 30 गैलरियां विकसित करने की योजना है। इनमें स्थापत्य, गणित, खगोल विज्ञान, भाषाएं, लिपियां, आस्था और भारत के वैश्विक व्यापारिक संबंधों को भी दिखाया जाएगा। परियोजना 2031 तक चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports