शिवाजी पार्क प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं की मुश्किलें बढ़ीं, तीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई सीजेपी ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था. मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी, फिर भी पार्टी ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।  इसके बाद शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई. इसमें आयोजकों के नाम…

शिवाजी पार्क प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं की मुश्किलें बढ़ीं, तीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

मुंबई
सीजेपी ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था. मुंबई पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी थी, फिर भी पार्टी ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। 

इसके बाद शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई. इसमें आयोजकों के नाम हैं और 400 से 500 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 189 और 223 लगाई है. धारा 189 गैरकानूनी जमावड़े से जुड़ी है और धारा 223 सरकारी अधिकारी के आदेश की अवहेलना से. महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं. इसी मामले में अब अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं। 

इससे पहले सौरव दास के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ था. दास ब्रिटेन जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें विमान में चढ़ने से रोक दिया. दास के मुताबिक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन ने उन्हें एक पैनल चर्चा के लिए बुलाया था. उन्हें इमिग्रेशन पर पहुंचकर ही पता चला कि उनका पासपोर्ट फ्लैग किया गया है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

गुरुवार को सुनवाई के दौरान केंद्र ने बताया कि यह सर्कुलर मुंबई पुलिस के अनुरोध पर जारी हुआ था. अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने जस्टिस अमित महाजन को बताया कि गड़बड़ियां दास की स्कूली पढ़ाई, पते और माता पिता की जानकारी से जुड़ी हैं. उनके मुताबिक इनसे दास की भारतीय नागरिकता पर भी सवाल उठ सकते हैं। 

दास की ओर से वरिष्ठ वकील अखिल सिब्बल ने कहा कि दास को कारण बताओ नोटिस एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ही मिला. उन्होंने सवाल उठाया कि सर्कुलर की जानकारी दिए बिना और रोक का कोई आदेश दिखाए बिना किसी को देश छोड़ने से कैसे रोका जा सकता है. सिब्बल ने कहा, "मुझे कुछ भी नहीं दिया गया है. किसी को तो बताना होगा कि एलओसी है. नागरिकों के साथ ऐसा बर्ताव कैसे हो सकता है। 

सिब्बल ने सर्कुलर की कॉपी मांगी और पूछा कि यह कब जारी हुआ और किस अपराध के सिलसिले में. शर्मा ने कहा कि केंद्र कॉपी नहीं दे सकता और दास चाहें तो अलग कार्यवाही में सर्कुलर को चुनौती दे सकते हैं। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports