,

अमित शाह पटना में करेंगे बिहार पुलिस का सम्मान, सिपाही से डीजीपी तक पहनेंगे विशेष बैज

पटना  बिहार पुलिस के लिए 12 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दिन बिहार पुलिस को राष्ट्रपति कलर अवार्ड प्रदान करेंगे। यह देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान है। इस उपलब्धि के बाद बिहार पुलिस को एक विशेष ध्वज (बैज) मिलेगा, जिसे सिपाही से लेकर डीजीपी रैंक तक…

अमित शाह पटना में करेंगे बिहार पुलिस का सम्मान, सिपाही से डीजीपी तक पहनेंगे विशेष बैज

पटना
 बिहार पुलिस के लिए 12 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दिन बिहार पुलिस को राष्ट्रपति कलर अवार्ड प्रदान करेंगे। यह देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान है।

इस उपलब्धि के बाद बिहार पुलिस को एक विशेष ध्वज (बैज) मिलेगा, जिसे सिपाही से लेकर डीजीपी रैंक तक के सभी पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर सीने के पास लगाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दिसंबर में दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इसी दौरान पटना में यह भव्य समारोह आयोजित होगा।

सिपाही से डीजीपी तक वर्दी पर लगाएंगे विशेष बैज
राष्ट्रपति कलर अवार्ड मिलने के बाद बिहार पुलिस को विशेष पहचान मिलेगी। इसके तहत पुलिस बल को एक विशेष ध्वज दिया जाएगा, जिसे सभी रैंक के पुलिसकर्मी अपनी वर्दी पर धारण करेंगे। यह सम्मान बिहार पुलिस की सामूहिक उपलब्धि और उसकी सेवा का प्रतीक होगा। पुलिस महकमे में इसे लेकर उत्साह है।

आठ प्लाटून की परेड, अमित शाह लेंगे सलामी
पटना स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 (बीसैप-5) परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार पुलिस के डीजीपी और सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल होंगे।

समारोह के दौरान गृह मंत्री करीब ढाई घंटे पुलिसकर्मियों के बीच रहेंगे। इस दौरान पुलिस की विभिन्न इकाइयों की आठ प्लाटून परेड में हिस्सा लेंगी और गृह मंत्री परेड की सलामी लेंगे।

गोरखा बटालियन से महिला स्वाभिमान बटालियन तक दिखेगा दम
परेड में गोरखा बटालियन, महिला स्वाभिमान बटालियन, एसटीएफ और अश्वारोही पुलिस दस्ता समेत पुलिस की आठ इकाइयां शामिल होंगी। परेड का नेतृत्व आइपीएस रैंक के अधिकारी करेंगे। समारोह में पुलिस बैंड की विशेष प्रस्तुति भी होगी। इसके लिए जवानों ने रिहर्सल शुरू कर दी है।

अप्रैल में हुई थी सर्वोच्च पुलिस सम्मान की घोषणा
इसी वर्ष अप्रैल में बिहार पुलिस को समग्र पुलिसिंग के लिए राष्ट्रपति कलर अवार्ड देने की घोषणा की गई थी। यह सम्मान पुलिस बल को स्थापना काल से अब तक की असाधारण सेवाओं, वीरता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए दिया जाता है।

इसे पुलिस बल का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार किसी पुलिस बल को उसके पूरे इतिहास में केवल एक बार प्रदान किया जाता है। इसे निशान के नाम से भी जाना जाता है।

18 करोड़ रुपये से बदलेगी बीसैप-5 परिसर की सूरत
कलर अवार्ड समारोह को भव्य बनाने के लिए बीसैप-5 परिसर में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें सड़कों का चौड़ीकरण, परेड ग्राउंड का सौंदर्यीकरण और उसे बेहतर बनाने का काम शामिल है। इसके अलावा फैब्रिक शेड, गैलरी, फोर्ट की दीवार, फर्नीचर और अन्य तकनीकी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।

परेड की रिहर्सल शुरू, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
समारोह को लेकर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परेड में शामिल होने वाली विभिन्न पुलिस इकाइयों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। आयोजन स्थल पर निर्माण और व्यवस्था से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। 12 दिसंबर को होने वाला यह समारोह बिहार पुलिस के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports