वोटिंग से दूरी बनाकर विपक्ष बिगाड़ सकता है अपना खेल, NDA के लिए खुलेगा रास्ता

नई दिल्ली परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए सरकार ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र का ऐलान कर दिया है। 30 नवंबर को लोकसभा और दो दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। इस दौरान ना तो प्रश्नकाल होगा और ना ही शून्य काल। पूरा फोकस…

वोटिंग से दूरी बनाकर विपक्ष बिगाड़ सकता है अपना खेल, NDA के लिए खुलेगा रास्ता

नई दिल्ली
परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए सरकार ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र का ऐलान कर दिया है। 30 नवंबर को लोकसभा और दो दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। इस दौरान ना तो प्रश्नकाल होगा और ना ही शून्य काल। पूरा फोकस विधेयकों को पास कराने पर ही किया जाएगा। दोनों सदनों के सचिवायलों की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि जरूरी सरकारी विधायी कामकाज के लिए ही विशेष सत्र बुलाया गया है।

विपक्ष भी कसने लगा है कमर
सरकार किसी भी तरह इस विशेष सत्र में दोनों विधेयक पास करा लेना चाहती है। वहीं विपक्ष ने भी विरोध के लिए तैयारी शूरू कर दी है। बीजेपी हर दांव-पेंच का इस्तेमाल करके लोकसभा में दो तिहाई बहुमत जुटा लेना चाहती है। इंडिया गठबंधन अपनी पार्टियों के सांसदों को अपने ही पाले में रखने की पूरी कोशिश कर रही हैं। हालांकि डीएमके पहले ही इंडिया गठबंधन से छिटक चुकी है। टीवीके ने दावा भी किया है कि डीएमके वोटिंग के दौरान एनडीए का साथ देगी।

एनसीपी को लेकर असमंजस
बीते दिनों बीजेपी और शरद पवार की पार्टी एनसीपी के बीच कई बार वार्ता हुई। हालांकि एनसीपी के दोनों धड़ों के विलय पर कोई बात नहीं बनी। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं है कि एनसीपी (एसपी) किस पक्ष में रहेगी। इंडिया गठबंधन को एनसीपी को लेकर डर सता रहा है। एनसीपी (SP) के पास आठ लोकसभा के और एक राज्यसभा का सांसद है। शरद पवार के अस्पष्ट रुख ने इंडिया गठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है। शरद पवार ने पहले ही कहा था कि अगर लिखित रूप से 50 फीसदी सीटें बढ़ाने की बात होती है तो वह फिर से विचार करेंगे।

विपक्षी सांसदों के दूरी बनाने से भी होगा सरकार को फायदा
विपक्षी सांसद अगर इन दोनों विधेयकों पर सरकार का साथ देते हैं तब तो एनडीए को फायदा होगा ही और अगर कोई दल वोटिंग से दूरी बनाता है तब भी सरकार की चांदी हो जाएगी। सूत्रों ने दावा किया है कि एनडीए ने इन विधेयकों को लेकर बहुमत से ज्यादा 375 सांसदों का जुगाड़ कर लिया है। जाहिर तौर पर सरकार के पास अगर मजबूती ना होती तो संसद का विशेष सत्र भी नहीं बुलाया जाता।

बीते अप्रैल में जब परिसीमन विधेयक पेश किया गया था तब सरकार समर्थन नहीं जुटा पाई थी। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 234 वोट पड़े थे। सरकार दो तिहाई बहुमत से काफी दूर हो गई थी। हालांकि बंगाल में टीएमसी के टूटने के बाद उसके 20 सांसद एनडीए के साथ जुड़ गए हैं। शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे वाले धड़े में आ गए हैं। वहीं बहुमत के लिए 360 सांसदों की जरूरत है। अगर एनसीपी एसपी और डीएमके का साथ मिलता है तो आंकड़ा 349 पहुंच जाएगा। अब अगर विपक्ष के सांसद नहीं आते हैं तो दो तिहाई बहुमत का आँकड़ा ही कम हो जाएगा। ऐसे में एनडीए को फायदा मिलेगा। अगर विपक्ष के सांसद सरकार के पक्ष में वोट कर देते हैं तब भी विधेयक पास हो जाएगा। अप्रैल की तुलना में विपक्ष की लोकसभा में संख्या कम हो गई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports