,

बिहार सरकार का शहरी विकास पर बड़ा दांव, 19 नगर निगमों को मिलेंगे 575 करोड़ रुपये

 पटना राज्य के नगर निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने के लिए सरकार ने 1492.84 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी है। यह राशि सप्तम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत राज्य…

बिहार सरकार का शहरी विकास पर बड़ा दांव, 19 नगर निगमों को मिलेंगे 575 करोड़ रुपये

 पटना
राज्य के नगर निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने के लिए सरकार ने 1492.84 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी है। यह राशि सप्तम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उपलब्ध कराई गई है।

इसके तहत राज्य के सभी 264 कार्यरत नगर निकायों को सहायक अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा नगर विकास विभाग मुख्यालय स्तर पर तकनीकी और प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने पर भी राशि खर्च करेगा।

19 नगर निगमों को मिलेंगे सबसे अधिक 575.87 करोड़
स्वीकृत राशि में सबसे अधिक 575.87 करोड़ रुपये राज्य के 19 नगर निगमों को दिए जाएंगे। वहीं, 89 नगर परिषदों के बीच 550.17 करोड़ रुपये और 156 नगर पंचायतों के बीच 339.93 करोड़ रुपये विमुक्त करने की स्वीकृति मिली है। इस तरह तीनों श्रेणियों के नगर निकायों को कुल 1465.97 करोड़ रुपये सहायक अनुदान के रूप में उपलब्ध कराए जाएंगे।

264 शहरों में विकास योजनाओं को मिलेगी गति
इस अनुदान से नगर निकाय अपने स्तर पर शहरी सुविधाओं और विकास से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे। नगर निगमों से लेकर नगर पंचायतों तक को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने का उद्देश्य स्थानीय निकायों की आर्थिक क्षमता को मजबूत करना है। इससे शहरों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और नागरिक सेवाओं के संचालन में सहूलियत होगी।

तकनीकी क्षमता और प्रशिक्षण पर खर्च होंगे 26.87 करोड़
नगर निकायों को दिए जाने वाले अनुदान के अलावा 26.87 करोड़ रुपये मुख्यालय स्तर पर खर्च किए जाएंगे। यह राशि सामान्य निधि के 3.6 प्रतिशत हिस्से के रूप में निर्धारित की गई है।

इसके तहत स्पर टाइप पीएमयू के संचालन, सूचना प्रौद्योगिकी की क्षमता बढ़ाने और विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर केंद्रीयकृत रूप से खर्च किया जाएगा।

शहरी प्रशासन को तकनीकी रूप से बनाया जाएगा सक्षम
इस राशि से नगर निकायों में तकनीकी दक्षता और कार्यप्रणाली बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। वहीं, सूचना प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने से शहरी निकायों के कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports