,

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कंडोरा में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराएं और सामाजिक एकजुटता हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। रौतिया समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाजों और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। हमारी सरकार समाज की इस गौरवशाली विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।…

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कंडोरा में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रायपुर

छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराएं और सामाजिक एकजुटता हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। रौतिया समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, रीति-रिवाजों और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। हमारी सरकार समाज की इस गौरवशाली विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री  साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडोरा में आयोजित सोहराई करमा महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा मद से 50-50 लाख रुपये की लागत से निर्मित अखिल भारतीय रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का लोकार्पण कर समाज को एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर सामाजिक भवन परिसर में स्थायी मंच एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा की।

महोत्सव में पहुंचने पर रौतिया समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री  साय का पारंपरिक करमा नृत्य, तिलक-चंदन और गजमाला से आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।

मुख्यमंत्री  साय ने सोहराई करमा महोत्सव एवं नवनिर्मित समाज भवन के लोकार्पण पर समाज के सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्मित यह भव्य सामाजिक भवन समाज की एकता, संगठन और रचनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रौतिया समाज ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखते हुए सनातन संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की एकजुटता और परंपराओं के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और नई पीढ़ी को आधुनिक अवसरों से जोड़ते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

तीन वर्षों में जनकल्याण और विकास के संकल्पों को किया साकार

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि आगामी 13 दिसंबर को राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने और प्रदेश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में खुशहाली ला रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 33 किश्तों में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। यह आर्थिक सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

किसानों की सुविधा के लिए 360 नए धान खरीदी केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि भी उनके खातों में अंतरित की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि अन्नदाताओं को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खेती-किसानी अधिक लाभकारी बने।

तीर्थ दर्शन से लेकर डिजिटल सेवाओं तक आम नागरिकों को मिल रही सुविधा

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु रामलला के दर्शन का अवसर मिला है। वहीं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से 10 हजार से अधिक बुजुर्ग तीर्थयात्रा का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 प्रारंभ किया गया है। इससे 8 हजार से अधिक अधिकारी जुड़े हुए हैं, ताकि नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को 900 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत को अटल डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। अब तक प्रदेश के 6 हजार गांवों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ अपने गांव के समीप ही मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सरलता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

रौतिया समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम में अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ओ.पी. साय ने समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से समाज को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। इससे समाज की संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलने के साथ सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने बताया कि रौतिया समाज की विशेष रूप से सरगुजा एवं रायगढ़ अंचल में उल्लेखनीय उपस्थिति है।

रौतिया समाज के कोषाध्यक्ष  विद्याचरण सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नवनिर्मित समाज भवन सामाजिक एकता और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। मती संयोगिता सिंह ने जशपुर राजपरिवार और रौतिया समाज के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज ने अपनी रीति-रिवाजों और परंपराओं को जीवंत रखकर सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाया है।  विश्वनाथ सिंह ने कहा कि रौतिया समाज की परंपराएं जशपुर की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय रौतिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ओ.पी. साय, जिला अध्यक्ष  रंजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह, मती संयोगिता सिंह,  विश्वनाथ सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, रौतिया समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports