,

राज्यपाल महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फायनल मुकाबले को देखने पहुँचे

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को परिणामों की चिंता छोड़कर बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। जीत- हार नहीं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन का ही लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों से मध्यप्रदेश को नई पहचान मिलेगी। महिला हॉकी को प्रोत्साहन और खेल संस्कृति मजबूत होगी। राज्यपाल  पटेल महिला…

राज्यपाल महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फायनल मुकाबले को देखने पहुँचे

भोपाल 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि खिलाड़ियों को परिणामों की चिंता छोड़कर बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। जीत- हार नहीं खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन का ही लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों से मध्यप्रदेश को नई पहचान मिलेगी। महिला हॉकी को प्रोत्साहन और खेल संस्कृति मजबूत होगी।

राज्यपाल  पटेल महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के फायनल मुकाबले के पहले उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, नाथू बरखेड़ा भोपाल में किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने फायनल मुकाबले की दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

राज्यपाल  पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में खेल गतिविधियों के विकास को नई गति मिली है। खेल अधोसंरचना और सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जीत सफल प्रयासों का उत्सव होती है, वहीं हार कमजोरियों को दूर करने का उत्साह देती है। इसलिए परिणामों की चिंता किए बिना खेल भावना बनाए रखें। बेहतर प्रदर्शन करना ही प्रत्येक खिलाड़ी का लक्ष्य होना चाहिए। गिरकर उठना ही जीवन है, जिसकी तैयारी मुकाबलों में होती है।

राज्यपाल  पटेल ने कहा कि प्रदेश के प्रथम नागरिक के रूप में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड और भारत की टीमों का अभिनंदन करता हूँ। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ, हॉकी इंडिया तथा सहभागी देशों को बधाई दी। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों और आयोजन से जुड़े सभी व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल  पटेल ने कहा कि आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं में लगे कर्मचारियों का योगदान सराहनीय है। स्वयं सेवकों और प्रायोजकों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन, प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया। भोपाल के नागरिकों और वॉलंटियर्स को भी धन्यवाद दिया। राज्यपाल  पटेल ने भारत और चीन की टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुकाबला उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाएगा। यह प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का उदाहरण बनेगी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास सारंग ने राज्यपाल का अभिनन्दन करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए निरंतर बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर के भोपाल में खेल आयोजनों की शुरुआत है।

इस अवसर पर खेल सचिव  विवेक पोरवाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ एवं हॉकी इंडिया के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।                          

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports