,

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से जनता की समस्याओं का हो रहा समाधान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर हल कर रहे हैं जनता की समस्याएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्य में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्येक शासकीय विभाग से संबंधित आमजन के कार्य जिला स्तर पर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री…

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से जनता की समस्याओं का हो रहा समाधान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान
जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर हल कर रहे हैं जनता की समस्याएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्य में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रत्येक शासकीय विभाग से संबंधित आमजन के कार्य जिला स्तर पर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान – 2026 के अंतर्गत आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रति शुक्रवार यह अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष 7 अगस्त से प्रारंभ अभियान निरंतर चल रहा है। शुक्रवार के दिन समीक्षा बैठकों का आयोजन नहीं किया जाता। जिलों में जिला कलेक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन के अधिकारी पूर्व से चिन्हित क्षेत्रों का भ्रमण और निरीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण मैदानी स्तर पर करने के लिए अभियान चलाया गया है। कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को बुलाकर उनकी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। शिकायत सही और प्रमाणित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कदम उठाने का कार्य मौके पर ही किया जा रहा है। देवास में भी उद्योग विभाग के अधिकारी के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की गई है। इसी तरह एक सैनिक के परिवार को 10 लाख रुपए की तात्कालिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि यदि आवश्यक जांच की प्रक्रिया के बाद सैनिक, शहीद की श्रेणी में आता है तो प्रावधान के अनुसार परिवार को एक करोड़ की राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन अधिकारी पट्टाधारी किसान को सहायता देने का प्रावधान है। फसल के मुआवजे का निर्धारण होने के पूर्व 50 हजार रुपए की सहायता राशि एक हितग्राही को प्रदान करने का निर्णय लिया गया। अन्य नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही हल किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत युवाओं से संवाद भी किया गया है। उद्योगपतियों की समस्याओं का निराकरण किया गया है। जिला स्तर पर विकास समितियां गठित की गई हैं। आम जनता के लिए जितना अच्छा कार्य हो सकता है, वह किया जा रहा है। सभी मिलकर अभियान को पारदर्शी व्यवस्था और त्वरित निराकरण की प्राथमिकता के साथ सफल बना रहे हैं। देवास में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और मुख्य सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports