,

राजस्थान विधानसभा में महिलाओं की बढ़ेगी ताकत, 300 सीटों में करीब 100 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी

जयपुर  लोकसभा और विधानसभाओं में 50% सीटें बढ़ाने के केन्द्र सरकार के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद राजस्थान की संसदीय और विधानसभा राजनीति का स्वरूप भी बदल सकता है। प्रस्ताव के मुताबिक राज्य में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़कर 38 और विधानसभा की 200 से बढ़कर 300 हो सकती है। वहीं, यदि…

राजस्थान विधानसभा में महिलाओं की बढ़ेगी ताकत, 300 सीटों में करीब 100 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी

जयपुर
 लोकसभा और विधानसभाओं में 50% सीटें बढ़ाने के केन्द्र सरकार के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद राजस्थान की संसदीय और विधानसभा राजनीति का स्वरूप भी बदल सकता है। प्रस्ताव के मुताबिक राज्य में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़कर 38 और विधानसभा की 200 से बढ़कर 300 हो सकती है। वहीं, यदि राज्यसभा में भी इसी अनुपात से सीटें बढ़ाई जाती है तो राजस्थान का प्रतिनिधित्व 10 से बढ़कर 15 सदस्यों का हो जाएगा।

33 फीसदी महिला आरक्षण लागू होने पर बढ़ी हुई सीटों में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। 300 सदस्यीय विधानसभा में करीब 100 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती है। हालांकि राज्यसभा की सीटें बढ़ाने को लेकर कैबिनेट प्रस्ताव में स्पष्ट प्रावधान सामने नहीं आया है।

महिला विधायकों की संख्या बढ़ेगी
पहले विधानसभा चुनाव में महिला विधायकों की संख्या कोई महिला विधायक नहीं चुनी गई थी। वर्ष 2008 और 2013 के चुनाव में सर्वाधिक 28-28 महिला विधायक चुनी गई। वर्तमान विधानसभा में 200 में से 21 महिलाएं विधायक है। 33% आरक्षण लागू होने पर महिलाओं के लिए करीब 100 सीटें आरक्षित होंगी।

160 सीटों से शुरू हुआ विधानसभा का सफर
राजस्थान विधानसभा का गठन 1952 में हुआ था। पहली विधानसभा में 160 सीटें थीं। 1957 में इनकी संख्या 176 और 1967 में 184 हो गई। 1977 में सीटें बढ़कर 200 हुईं, जिसके बाद से अब तक संख्या में बदलाव नहीं हुआ है। प्रस्ताव लागू होने पर संख्या 300 तक पहुंच सकती है।

यों समझें प्रमुख प्रावधान और उनका मतलब
चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन। चुनाव में 50% सीटें बढ़ेगी
मौजूदा सीटों से डेढ़ी संख्या।

महिला आरक्षण 2029 से
महिलाओं को 33% सीटों पर आरक्षण अगले आम चुनाव से मिलेगा। शुरुआत में आरक्षण 15 साल के लिए होगा और हर 5 साल में आरक्षित सीट बदलेगी।

लोकसभा में सीटें- 850 विधानसभा में 650
यह संख्याअधिकतम है लोकसभा में वास्तव में सीटें 815 हो सकती हैं। यूपी विधानसभा में 601

2051 तक सीटों की संख्या फ्रीज होगी
2051 तक सीटों की संख्या का परिसीमन नहीं होगा।

सीटों की संख्या का बेस 1971 की जनगणना
1971 की जनसंख्या के आधार पर मौजूदा सीटों की संख्या राज्यवार 50% बढ़ाने से राज्यवार आनुपातिक प्रतिनिधित्व अप्रभावित।

चुनाव क्षेत्र परिसीमन का आधार नवीनतम उपलब्ध जनगणना आंकड़े
प्रति सीट औसत जनसंख्या परिसीमन के लिए नवीनतम जनगणना आंकड़े (यानी 2011) को आधार बनाएंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports