,

टॉयलेट में महिला प्रहरी से रेप का आरोप, भोपाल जेलर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल. भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी पर 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। महिला प्रहरी का आरोप है कि…

टॉयलेट में महिला प्रहरी से रेप का आरोप, भोपाल जेलर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल.

भोपाल सेंट्रल जेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी पर 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

महिला प्रहरी का आरोप है कि शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान जेल परिसर में जेलर ने उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात की गश्त के दौरान रेप का आरोप
भोपाल पुलिस का कहना है कि महिला प्रहरी ने देर रात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे वह जेल परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जेलर मगनू सिंह मरावी से हुई। आरोप है कि जेलर ने पहले उससे अश्लील बातें कीं और फिर जबरन वॉशरूम में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस ने कराया महिला का मेडिकल
एसआई प्रभावती शर्मा के मुताबिक महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। जांच टीम सेंट्रल जेल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण भी कर चुकी है। अब जेल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। घटना के समय मौजूद कर्मचारियों और संभावित गवाहों से भी पूछताछ होगी।

अगस्त 2024 से भोपाल जेल में पदस्थ हैं जेलर
मगनू सिंह मरावी भोपाल आने से पहले उमरिया जिला जेल में उप जेल अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अगस्त 2024 से उनकी पदस्थापना भोपाल सेंट्रल जेल में है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

महिला प्रहरी की पूर्व शिकायतों और विभागीय जांच का भी जिक्र
इस मामले के बीच महिला प्रहरी राधा जायसवाल की ओर से पूर्व में जेल के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि साल 2017 में भी उसने जेल के एक अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

महिला प्रहरी पर जेल में तंबाकू बेचने का भी लग चुका है आरोप
महिला प्रहरी पर जेल में तंबाकू बेचने के आरोप को लेकर विभागीय जांच चलने की बात कही जा रही है। जेलर पक्ष की ओर से भी महिला प्रहरी के आचरण और पुरानी शिकायतों का हवाला दिया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports