,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी बेहतर उपचार एवं सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे और वहां उपचाररत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम

मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी

बेहतर उपचार एवं सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे और वहां उपचाररत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री साय ने नंदकुमार साय से आत्मीय बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि नंदकुमार साय के बेहतर उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports