,

परिसीमन से पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, लोकसभा की 20 और विधानसभा की 176 सीटें होंगी

चंडीगढ़. पंजाब में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और विधानसभा का मौजूदा राजनीतिक नक्शा पूरी तरह बदल सकता है। एक अनुमानित आकलन के मुताबिक, केंद्र सरकार के 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के फार्मूले को लागू किया जाता है तो पंजाब में लोकसभा की सीटें 13 से बढ़कर 20 और विधानसभा की सीटें…

परिसीमन से पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, लोकसभा की 20 और विधानसभा की 176 सीटें होंगी

चंडीगढ़.

पंजाब में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और विधानसभा का मौजूदा राजनीतिक नक्शा पूरी तरह बदल सकता है। एक अनुमानित आकलन के मुताबिक, केंद्र सरकार के 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के फार्मूले को लागू किया जाता है तो पंजाब में लोकसभा की सीटें 13 से बढ़कर 20 और विधानसभा की सीटें 117 से बढ़कर 176 हो सकती हैं।

हालांकि, यह अभी संभावित तस्वीर है। परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह तय होगा कि किस जिले और क्षेत्र में कितनी नई सीटें बनेंगी और मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में क्या बदलाव होगा। इस संभावित बदलाव में मालवा क्षेत्र की भूमिका सबसे अहम रहने की संभावना है, क्योंकि वर्तमान में पंजाब की सबसे अधिक विधानसभा और लोकसभा सीटें इसी क्षेत्र में हैं। सीटों की संख्या बढ़ने का असर केवल सांसदों और विधायकों की संख्या तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के तीनों प्रमुख क्षेत्रों माझा, दोआबा और मालवा के राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे। नए हलकों के गठन से कई मौजूदा विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं बदल सकती हैं। वहीं, कुछ जिलों में नए संसदीय क्षेत्र भी अस्तित्व में आ सकते हैं।

मालवा में सबसे ज्यादा नए हलकों की संभावना
मालवा वर्तमान में पंजाब का सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र है। यहां आठ लोकसभा सीटें और 69 विधानसभा सीटें हैं। लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, फिरोजपुर और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र इसी इलाके में आते हैं। संभावित परिसीमन में मालवा को सबसे ज्यादा नई सीटें मिलने की संभावना इसलिए भी है, क्योंकि मौजूदा प्रतिनिधित्व के लिहाज से यह पंजाब का सबसे बड़ा क्षेत्र है। लुधियाना, पटियाला, बठिंडा और संगरूर जैसे जिलों में आबादी के आधार पर नए विधानसभा हलकों का गठन हो सकता है। इससे राजनीतिक दलों को भी अपनी चुनावी रणनीति नए सिरे से तैयार करनी पड़ेगी।

माझा में भी बदलेगा प्रतिनिधित्व
माझा में वर्तमान में गुरदासपुर, अमृतसर और खडूर साहिब तीन लोकसभा सीटें हैं। विधानसभा की 25 सीटें इस क्षेत्र में आती हैं। परिसीमन के दौरान शहरी और ग्रामीण आबादी के अनुपात को ध्यान में रखते हुए नए हलके बनाए जा सकते हैं। अमृतसर जैसे बड़े शहरी क्षेत्र में भी निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव की संभावना रहेगी। इससे माझा में राजनीतिक प्रतिनिधित्व का स्वरूप बदल सकता है।

दोआबा में भी बन सकते हैं नए विधानसभा क्षेत्र
दोआबा में जालंधर और होशियारपुर दो लोकसभा सीटें हैं, जबकि विधानसभा की 23 सीटें हैं। आबादी और मतदाताओं की संख्या के आधार पर यहां भी नए विधानसभा क्षेत्र बनाए जा सकते हैं। जालंधर और आसपास के तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्रों में परिसीमन का असर दिखाई दे सकता है।

महिला प्रतिनिधित्व की तस्वीर भी बदलेगी
परिसीमन के साथ महिला आरक्षण लागू होने पर पंजाब की विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने का रास्ता खुलेगा। प्रस्तावित 176 विधानसभा सीटों में एक-तिहाई आरक्षण के हिसाब से कम से कम 59 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। इसी तरह 20 लोकसभा सीटों में छह से सात सीटों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होने का अनुमान है। इससे राजनीतिक दलों के सामने महिला उम्मीदवारों को अधिक अवसर देने की चुनौती भी होगी।

चंडीगढ़ में भी बढ़ सकती है लोकसभा सीट
इस प्रस्तावित बदलाव का असर पंजाब के साथ चंडीगढ़ पर भी पड़ सकता है। चंडीगढ़ में वर्तमान में एक लोकसभा सीट है, जो संभावित 50 प्रतिशत वृद्धि के फार्मूले के तहत दो हो सकती है। हालांकि, पंजाब और चंडीगढ़ में सीटों की वास्तविक संख्या और उनके क्षेत्रवार निर्धारण की अंतिम तस्वीर परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल यह संभावित आकलन है, लेकिन इतना तय है कि परिसीमन हुआ तो पंजाब का चुनावी नक्शा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व दोनों नए सिरे से आकार लेंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports