एक्जिम बैंक में 120 पदों पर निकली भर्ती, मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर बनने का मौका

बैंकिंग सेक्टर में शानदार करियर और मोटी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन खुशखबरी सामने आई है। एक्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) और मैनेजर (MM-II) के कुल 120 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर…

एक्जिम बैंक में 120 पदों पर निकली भर्ती, मैनेजमेंट ट्रेनी और मैनेजर बनने का मौका

बैंकिंग सेक्टर में शानदार करियर और मोटी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन खुशखबरी सामने आई है। एक्जिम बैंक ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) और मैनेजर (MM-II) के कुल 120 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

पदों की डिटेल्स
नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 120 रिक्तियों को दो प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है-

मैनेजमेंट ट्रेनी (MT): 90 पद

मैनेजर: 30 पद

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का इन पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है-

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 नवंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके तहत न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है।

आयु सीमा में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी—जिसमें एससी (SC) और एसटी (ST) उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों को 3 वर्ष और दिव्यांग (PWD) वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

शानदार सैलरी पैकेज
एक्जिम बैंक में चयनित होने वाले युवाओं को बेहद आकर्षक वेतनमान दिया जाएग

मैनेजमेंट ट्रेनी (MT): इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक वेतन मिलेगा।

मैनेजर: इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए श्रेणी के अनुसार अलग-अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है। जनरल (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। एससी, एसटी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस (EWS) और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।

आवेदन का तरीका
    आवेदन करने के लिए eximbankindia.in के Careers सेक्शन में जाएं।
    नोटिफिकेशन नंबर HRM/MT/M/2026-27/05 से जुड़ा ऑनलाइन लिंक खोलें
    नया रजिस्ट्रेशन कर जरूरी डिटेल्स भरें, फोटो-सिग्नेचर व डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
    शुल्क जमा करें और अंतिम रूप से सबमिट फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

इच्छुक और योग्य छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना इंतजार किए 11 दिसंबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन समय पर पूरा कर लें।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports