भारत की अर्थव्यवस्था चीन के नक्शेकदम पर, 15 साल पुरानी स्थिति में पहुंचा देश

नई दिल्‍ली भारत के आर्थिक विकास को अक्‍सर चीन से तुलना किए हुए देखा जाता है, जिसमें धीमी इंडस्‍ट्र‍ियलाइजेशन, इंफास्‍ट्रक्‍चर की रुकावटें और ब्‍यूरोक्रेटिक रुकावटें दो एशियाई बड़े देशों के बीच के अंतर को दिखात हैं. हालांकि, अब एक इकोनॉमिस्‍ट ने दोनों देशों की तुलना की है और महत्‍वपूर्ण बात कही है।  जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी…

भारत की अर्थव्यवस्था चीन के नक्शेकदम पर, 15 साल पुरानी स्थिति में पहुंचा देश

नई दिल्‍ली
भारत के आर्थिक विकास को अक्‍सर चीन से तुलना किए हुए देखा जाता है, जिसमें धीमी इंडस्‍ट्र‍ियलाइजेशन, इंफास्‍ट्रक्‍चर की रुकावटें और ब्‍यूरोक्रेटिक रुकावटें दो एशियाई बड़े देशों के बीच के अंतर को दिखात हैं. हालांकि, अब एक इकोनॉमिस्‍ट ने दोनों देशों की तुलना की है और महत्‍वपूर्ण बात कही है। 

जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर और कॉर्पोरेट सलाहकार एलेक्स तबारोक का तर्क है कि भारत लगभग 15 साल, चीन से पीछे चल रहा है और इसी अंतराल के साथ चीन के ग्रोथ ट्रैजेक्टरी को फॉलो कर सकता है, क्‍योंकि भारत अभी 15 साल पीछे वाले चीन की तरह ही तरक्‍की की राह पर है।  

2009 में जैसा चीन था, अब वैसा ही है भारत 
वर्ल्ड बैंक के डेटा के तबारोक के एनालिसिस के अनुसार, भारत की GDP प्रति व्यक्ति 2025 में परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) के हिसाब से $10,039 तक पहुंच जाएगी, जो 1990 के लेवल से लगभग पांच गुना ज्‍यादा है और 2009 के आखिर में चीन की आर्थिक स्थिति के बराबर है. तबारोक ने कहा कि लेकिन अगर आप पीछे हटकर देखें तो इक्कीसवीं सदी की सबसे बड़ी कहानियों में से एक सामने आ रही है कि भारत, चीन की तरह ही, आगे बढ़ रहा है। 

तबारोक ने 1978 में देंग शियाओपिंग के समय चीन के आर्थिक खुलेपन और 1991 में भारत के उदारीकरण सुधारों के बीच समानताएं बताई हैं, जिसने लाइसेंस राज को काफी हद तक खत्म कर दिया था. इकोनॉमिस्‍ट ने कहा कि भारत चीन से सिर्फ 15 साल पीछे है, जो करीब उतना ही समय का फर्क है, जितना देंग शियाओपिंग के 1978 के इकॉनमिक ओपनिंग और भारत के 1991 में लाइसेंस राज को खत्म करने के बीच था। 

जहां चीन ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं, एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड इंडस्ट्रियलाइजेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का फ़ायदा उठाया, वहीं भारत ने सर्विसेज, घरेलू खपत और टेक्नोलॉजी से होने वाली ग्रोथ पर ज़्यादा भरोसा किया है. PPP के हिसाब से 2025 में चीन की GDP प्रति व्यक्ति $25,067 होगी, जो भारत के लेवल से लगभग 2.5 गुना ज़्यादा है। 

चीन से इस मामले में आगे है भारत 
एनालिसिस से पता चलता है कि भारत की तीन साल की सालाना पर-कैपिटा ग्रोथ रेट 6.3% है, जबकि चीन की 5.3% है. इस मोमेंटम को बनाए रखने से भारत की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है, जिससे मिडिल क्लास, घरों की खरीदने की ताकत और कंजम्प्शन मार्केट बढ़ सकते हैं। 

तबारोक ने कहा कि 6% प्रति व्यक्ति ग्रोथ के साथ, हर बारह साल में जीवन स्तर दोगुना हो जाता है. अगर ऐसा और डेढ़ दशक हो जाए, तो भारत $20,000 प्रति व्यक्ति मिडिल-इनकम वाला देश बन जाएगा, जो मदर टेरेसा के भारत के बजाय आज के ब्राजील या मेक्सिको जैसा ज़्यादा दिखेगा। 

लाइफस्‍टाइल को बदल रही तरक्‍की
भारत की तरक्की बड़े सोशियो-इकोनॉमिक इंडिकेटर्स में भी दिखती है. वर्ल्ड बैंक के $3-ए-डे गरीबी लिमिट के आधार पर, बहुत ज़्यादा गरीबी 1993 में 47.5% से घटकर 2011 में 27.1% और 2023 में 2.6% हो गई. बिजली की पहुंच 2000 में 60.3% से बढ़कर 2024 में 99.9% हो गई, जबकि खुले में शौच 73.2% से घटकर 6.7% हो गया. 1990 से शिशु मृत्यु दर में 72% की कमी आई है, जबकि जीवन प्रत्याशा बढ़कर 72.2 साल हो गई है। 

भारत के सामने क्‍या होगी चुनौती? 
इन फायदों के बावजूद, आर्थिक रफ्तार बनाए रखने के लिए स्ट्रक्चरल सुधार, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, रोजगार पैदा करना और प्रोडक्टिविटी में सुधार की जरूरत होगी. तबारोक ने कहा कि भारत के सामने अभी भी बहुत काम है. उसे अधिक स्वतंत्र श्रम और भूमि बाजार, स्वच्छ हवा, तेज अदालतें और अधिक राज्य क्षमता की जरूरत है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports