लोकसभा परिसीमन से कई राज्यों में बदल सकता है सीटों का गणित, जानें कहां नहीं होगा इजाफा

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में  हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से शुरू हो रही है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव से राज्यों के बीच लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बरकरार…

लोकसभा परिसीमन से कई राज्यों में बदल सकता है सीटों का गणित, जानें कहां नहीं होगा इजाफा

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में  हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। संसद की विशेष बैठक 30 नवंबर से शुरू हो रही है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव से राज्यों के बीच लोकसभा में प्रतिनिधित्व का मौजूदा अनुपात बरकरार रहेगा। माना जा रहा कि इससे सरकार दक्षिणी राज्यों की उस आशंका को दूर करना चाहती है, जिसमें जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से यूपी-बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की लोकसभा सीटें तेजी से बढ़ने और दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम होने पर चिंता जताई जा रही है। लोकसभा की 543 सीटों में 50% बढ़ोतरी की जाएगी, इसके बाद संख्या 850 हो जाएगी, जिसमें केंद्रशासित प्रदेशों की 35 सीटें होंगी।

महिला आरक्षण का रास्ता होगा साफ
परिसीमन के प्रस्ताव का सीधा संबंध महिला आरक्षण से है। परिसीमन के बाद 2029 के चुनाव से महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा की एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था लागू करने का रास्ता साफ हो सकता है। यदि लोकसभा सदस्यों की संख्या 850 होती है तो एक-तिहाई के हिसाब से लगभग 280 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

समर्थन में कई दल
एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा, वह शनिवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगी। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन करेगी। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस ने विधेयक का समर्थन करने की बात कही है। बीजद के सांसद संतृप्त मिश्रा ने महिला आरक्षण के प्रति समर्थन दोहराया।

राज्य या केंद्र शासित प्रदेश मौजूदा सीटें परिसीमन के बाद सीटें
उत्तर प्रदेश 80 120
महाराष्ट्र 48 72
पश्चिम बंगाल 42 63
बिहार 40 60
तमिलनाडु 39 59
मध्य प्रदेश 29 44
कर्नाटक 28 42
गुजरात 26 39
आंध्र प्रदेश 25 38
राजस्थान 25 38
ओडिशा 21 32
केरल 20 30
तेलंगाना 17 26
असम 14 21
झारखंड 14 21
पंजाब 13 20
छत्तीसगढ़ 11 17
हरियाणा 10 15
दिल्ली 07 11
जम्मू-कश्मीर 5 8
उत्तराखंड 5 8
हिमाचल प्रदेश 4 6
अरुणाचल प्रदेश 2 3
दादरा नगर हवेली 2 3
गोवा 2 3
मणिपुर 2 3
मेघालय 2 3
त्रिपुरा 2 3
अंडमान और निकोबार 1 1
चंडीगढ़ 1 1
लद्दाख 1 1
लक्षद्वीप 1 1
मिजोरम 1 1
नगालैंड 1 1
पुदुच्चेरी 1 1
सिक्किम 1 1

कैसे बदलेगा लोकसभा का गणित 

परिसीमन विधेयक के प्रस्ताव में कहा गया है कि सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटों की वृद्धि होगी, हालांकि ऐसा करना संभव नहीं है। कई ऐसे राज्य हैं जिनमें 50 फीसदी वृद्धि के बाद कोई पूर्ण संख्या ही नहीं मिलती है। जैसे कि तमिलनाडु में 50 फीसदी सीटों की वृद्धि के बाद 58.5 सीटें होंगी। ऐसी ही दिक्कत मध्य प्रदेश (29 सीट), पंजाब (13) और दिल्ली (7) के साथ भी है। ऐसे में राउंड फिगर में तमिलनाडु को 59 सीटें दी जा सकती हैं। अगर यही सिद्धांत केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी अपनाया जाताहै तो लोकसभा की कुल संख्या 824 होगी। वहीं अगर किसी प्रदेश में एक ही सीट है तो इसकी संख्या दो करने पर 100 फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। या फिर एक ही सीट बरकरार रखी जाएगी। अगर ऐसा होता है तो लोकसभा की संख्या 816 ही रह जाएगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports