परिसीमन पर राहुल ने स्टालिन से संपर्क किया, DMK प्रमुख बोले इतिहास हमारा फैसला करेगा

नई दिल्ली  संसद में सोमवार को परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होनी है। उससे पहले राजनीतिक हलचल तेज है। रविवार को इंडी (INDI) गठबंधन के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई पहुंचे। कोशिश है कि इन विधेयकों का समर्थन न करने के…

परिसीमन पर राहुल ने स्टालिन से संपर्क किया, DMK प्रमुख बोले इतिहास हमारा फैसला करेगा

नई दिल्ली
 संसद में सोमवार को परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा होनी है। उससे पहले राजनीतिक हलचल तेज है। रविवार को इंडी (INDI) गठबंधन के शीर्ष नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई पहुंचे। कोशिश है कि इन विधेयकों का समर्थन न करने के लिए उन्हें मनाया जा सके।

इंडी गठबंधन के नेता आज सुबह दो निजी विमानों से चेन्नई के लिए रवाना हुए। उनकी योजना स्टालिन से मिलने की है, जिसके बाद वे मुंबई जाएंगे और वहां शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी उनसे जुड़ेंगे।

स्टालिन से मुलाकात के पहले राहुल गांधी ने क्या कहा?
एमके स्टालिन से मुलाकात के लिए चेन्नई पहुंचने से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेता और मैं, थिरु एमके स्टालिन से मिलने चेन्नई जा रहे हैं। हम उनसे और डीएमके से परिसीमन संबंधी संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करने का आग्रह करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इससे बीजेपी-आरएसएस को भारत के पूरे चुनावी नक्शे को अपने फायदे के
हिसाब से फिर से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "भाई स्टालिन हमेशा से तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ एक चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। राष्ट्रीय हित में तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा।"

एमके स्टालिन ने क्या जवाब दिया?
डीएमके के रुख से पीछे हटने से इनकार करते हुए स्टालिन ने राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की भूमिका को पहचानने के लिए गांधी को धन्यवाद दिया, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के लिए तमिलनाडु के हित सबसे ऊपर हैं।

उन्होंने इसके जवाब में कहा, "संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की ऐतिहासिक भूमिका को स्वीकार करने के लिए भाई राहुल गांधी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

उन्होंने आगे कहा, "हमने हमेशा हर फैसला तमिलनाडु और अपने तमिल लोगों के हितों को सबसे ऊपर रखकर लिया है।" अपना रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, "हम इस रास्ते पर कोई समझौता नहीं करेंगे और मुझे पूरा भरोसा है कि इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के रूप में याद रखेगा, न कि एटाप्पन के रूप में।"

बता दें कि वीरपांड्य कट्टाबोम्मन एक बहादुर तमिल राजा थे, जिन्होंने अंग्रेजों का डटकर विरोध किया था। तत्कालीन विदेशी शासकों द्वारा पकड़े जाने के बाद उन्हें फांसी दे दी गई थी। उन्हें उनकी वीरता के लिए याद किया जाता है, जबकि तमिल भाषा में एटाप्पन शब्द का इस्तेमाल गद्दार के लिए किया जाता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports