घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल तंदूरी आलू पराठा, मिलेगा क्रिस्पी स्वाद

आपने कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन ढाबे पर मिलने वाले तंदूरी आलू पराठे का स्वाद ही कुछ अलग होता है. इसका कुरकुरा टेक्सचर, हल्का सोंधा फ्लेवर और ऊपर से पिघलता हुआ मक्खन इसे और भी खास बना देता है. अगर इसके साथ ठंडी दही और चटपटा अचार मिल जाए तो खाने का मजा…

घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल तंदूरी आलू पराठा, मिलेगा क्रिस्पी स्वाद

आपने कई तरह के पराठे खाए होंगे लेकिन ढाबे पर मिलने वाले तंदूरी आलू पराठे का स्वाद ही कुछ अलग होता है. इसका कुरकुरा टेक्सचर, हल्का सोंधा फ्लेवर और ऊपर से पिघलता हुआ मक्खन इसे और भी खास बना देता है. अगर इसके साथ ठंडी दही और चटपटा अचार मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है.

अक्सर लोगों को लगता है कि ऐसा परफेक्ट तंदूरी स्वाद पाने के लिए ढाबे पर ही जाना पड़ेगा, क्योंकि घर पर तो तंदूर होता नहीं. लेकिन ऐसा नहीं है. आप घर पर बिना तंदूर के, सिर्फ अपने किचन में रखे नॉर्मल प्रेशर कुकर या भारी लोहे के तवे की मदद से बिल्कुल ढाबा स्टाइल, क्रिस्पी तंदूरी आलू पराठा बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर तंदूरी आलू पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कटोरी गेहूं का आटा
4 उबले हुए आलू
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार

तंदूरी आलू पराठा घर पर कैसे बनाएं?

  1. तंदूरी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें नमक और थोड़ा-सा तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें और इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. इस दौरान उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें. फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब आटे की लोइयां तैयार करें और उन्हें हल्का बेल लें. प्रत्येक लोई के बीच में आलू का मिश्रण रखें और किनारों को बंद करते हुए पोटली की तरह सील कर दें. इसके बाद इसे हल्के हाथों से दोबारा बेल लें.
  4. मीडियम गैस पर एक प्रेशर कुकर या गहरे तले वाला बर्तन गर्म करें. पराठे की एक तरफ हल्का पानी लगाएं और पानी वाली सतह को बर्तन के अंदर चिपका दें. जब पराठा अच्छी तरह चिपक जाए तो बर्तन को उल्टा करके कम गैस पर सेंकें. बर्तन को घुमाते रहें ताकि पराठा हर तरफ से समान रूप से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए.
  5. जब पराठा अच्छी तरह सिक जाए तो उसे निकाल लें. इसी तरह बाकी लोइयों से भी पराठे तैयार कर लें.
  6. गरमा-गरम तंदूरी आलू पराठे को मक्खन, दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें.

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports