,

आज भी पंजाब में ऑरेंज अलर्ट, तूफान-गरज के साथ बारिश की चेतावनी; कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट

अमृतसर  पंजाब में भीषण गर्मी और लू के दौर के बीच अब मौसम ने करवट ले ली है। वीरवार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए राज्यभर में…

आज भी पंजाब में ऑरेंज अलर्ट, तूफान-गरज के साथ बारिश की चेतावनी; कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट

अमृतसर
 पंजाब में भीषण गर्मी और लू के दौर के बीच अब मौसम ने करवट ले ली है। वीरवार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए राज्यभर में आंधी, गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग की तरफ से वीरवार जारी जानकारी के अनुसार शाम बदले तापमान के बाद राज्य के औसत तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद राज्य का ओसत तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को पूरे पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन दोनों दिनों में लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ इलाकों में झोंकों की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा और अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है। 

जाने कैसा रहने वाला है मौसम

12 जून: पूरे पंजाब में अलर्ट

12 जून को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर और पटियाला सहित लगभग सभी जिलों में आंधी-तूफान और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार लुधियाना में सबसे अधिक 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बठिंडा में 15 एमएम, पटियाला में 14.14 एमएम, अमृतसर में 9.6 एमएम और मोहाली में 3.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बठिंडा में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। वहीं सुनाम और जलालाबाद में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई।बारिश का असर न्यूनतम तापमान पर भी दिखाई दिया। औसत न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई। पटियाला प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा जहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में सुबह बारिश के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। 

13 जून: कई जिलों को राहत
13 जून को अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, गुरदासपुर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। वहीं बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पठानकोट में निगरानी श्रेणी की चेतावनी जारी रहेगी।

14 जून: पूर्वी पंजाब में असर अधिक
14 जून को जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और पटियाला में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। जबकि अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा और मानसा में निगरानी श्रेणी की चेतावनी जारी रहेगी।

15 जून: कई जिलों में बनी रहेगी गतिविधि
15 जून को जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, लुधियाना और मोगा में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। वहीं अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में निगरानी श्रेणी की चेतावनी जारी रहेगी।

फाजिल्का रहा सबसे गर्म शहर
पंजाब में 11 जून को अधिकतम तापमान में औसतन 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद राज्य का सबसे अधिक तापमान फाजिल्का स्थित कृषि विज्ञान केंद्र अबोहर में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बठिंडा और फरीदकोट में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री, गुरदासपुर और अमृतसर में 41 डिग्री तथा फिरोजपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं लुधियाना में 35.2, पटियाला में 34.8, मोहाली में 34 और संगरूर में 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का तापमान सामान्य से औसतन 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports