गौतम गंभीर समेत खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि, जसपाल राणा के निधन से बड़ा शून्य

नई दिल्ली  भारत के दिग्गज निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का गुरुवार रात को निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। राणा 49 साल के थे और देश के जाने-माने कोचेस में उनकी गिनती होती थी। पूरा देश उनके निधन की खबर से हैरान है। महज 49 साल की…

गौतम गंभीर समेत खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि, जसपाल राणा के निधन से बड़ा शून्य

नई दिल्ली
 भारत के दिग्गज निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का गुरुवार रात को निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। राणा 49 साल के थे और देश के जाने-माने कोचेस में उनकी गिनती होती थी।

पूरा देश उनके निधन की खबर से हैरान है। महज 49 साल की उम्र में राणा दुनिया छोड़ गए। वह भारत को दो ओलंपिक मेडल दिलाने वाली मनु भाकर के कोच थे। पेरिस ओलंपिक में राणा और मनु की जोड़ी ने ही भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाई थी।

देश का नाम किया रोशन
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर राणा का याद करते हुए पोस्ट किया है और उन्हें देश का हीरा बताया है। मोदी ने लिखा, "जसपाल राणा जी के निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। उनका जाना भारतीय खेल जगत के लिए बहुत बड़ी हानि है। निशानेबाजी में उन्होंने अपने अविश्वनीय खेल से देश को कई सफलताएं दिलाईं। एक मेंटर के तौर पर भी उनका योगदान उतना ही शानदार था। उन्होंने देश के युवा निशानेबाजों को बनाया और उन्हें दिशा दिखाई। उनकी मजबूत प्रतिबद्धता, अनुशासन और खेल जगत की सेवा के कारण उनको काफी माना जाता है।"

उन्होंने आगे लिखा, " इस दुख की घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार, दोस्तों और पूरे खेल जगत के साथ है।"
    
गौतम गंभीर ने भी किया याद
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी राणा के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "जसपाल राणा भारतीय खेल जगत के दिग्गज थे। उनके जाने से एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। ओम शांति।"

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports